Sunjay Kapur की तीसरी वाइफ का करिश्मा कपूर संग कुछ ऐसा था रिश्ता, प्रिया बोली- मैं उन्हें लोलो…

Sunjay Kapur: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और पॉपुलर बिजनेसमैन संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई. हाल ही में दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार हुआ. जिसमें उनके परिवार वाले और दोस्त ने श्रद्धांजलि दी. इस बीच अब उनकी तीसरी पत्नी का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने करिश्मा कपूर संग अपने रिश्ते पर बात की.

Sunjay Kapur: इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान उद्योगपति संजय कपूर की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई. उनके जाने से परिवार वाले और दोस्त काफी दुखी हैं. दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार हुआ. जिसमें करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों कियान और समायरा के साथ मौजूद रही. इसी बीच उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव का पुराना इंटरव्यू फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह करिश्मा संग अपने रिलेशन पर बोलती नजर आ रही हैं.

संजय कपूर के बच्चों संग कैसा था प्रिया का रिश्ता

संजय कपूर से प्रिया सचदेव का एक बेटा है, जिसका नाम अजारियस है. वहीं विक्रम चटवाल ​​के साथ अपनी पिछली शादी से एक बेटी सफीरा है. इसी बीच करिश्मा के बच्चों संग भी उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग है. इसपर बात करते हुए उन्होंने किन एंड काइंडनेस संग इंटरव्यू में कहा था, “हमारी दोनों बेटियां बहुत करीब हैं, इसलिए मेरे छोटे बेटे के जन्म के बाद कियान का उससे रिश्ता अच्छा हो गया. अजारियस अपने बड़े भाई का बहुत बड़ा फैन है.”

करिश्मा कपूर संग अपने रिश्ते पर क्या बोली प्रिया

उसी इंटरव्यू में प्रिया ने करिश्मा कपूर के साथ अपने रिश्ते पर भी चर्चा की. उन्होंने खुलासा किया, “हमारे पास फैमिली ग्रुप हैं. हमने एक कपूर परिवार ग्रुप बनाया है और फिर उनका एक और कपूर परिवार ग्रुप है, जिसमें उनकी मां हैं… और उनकी मां के साथ संजय और मैंने एक साथ कई बातचीत की हैं. मैं उन्हें लोलो कहती हूं. हमने उन्हें घर पर चाय के लिए आमंत्रित किया और फिर उसके बाद एक चाय से लेकर डिनर तक का दौर चला और वह कुछ फैमिली छुट्टियों पर भी हमारे साथ शामिल हुई हैं.”

बच्चों के लिए अच्छा रिश्ता बनाए रखते हैं कपूर परिवार

प्रिया ने कहा कि बच्चों ने सभी को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने आगे कहा, “अब बच्चे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं. हमने इन मासूम को इस दुनिया में लाया और अब हमारी जिम्मेदारी है कि उन्हें एक अच्छा जीवन देना है, जहां वे सुरक्षित, प्यार, सराहना और समझ महसूस करें, न की छोड़ा हुआ महसूस करें”

यह भी पढ़ें- War 2: ऋतिक-जूनियर एनटीआर के साथ एक्शन मोड में दिखी कियारा आडवाणी, नया पोस्टर देख फैंस बोले- सुपरहिट…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >