Sunjay Kapur की बहन ने 4 साल से अपने भाई संग नहीं की थी बात, मौत के बाद हुआ पछतावा तो बोली- कभी नहीं जी…

Sunjay Kapur: दिवंगत संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है. दरअसल उद्योगपति की बहन ने अपने भाई को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि उन्होंने उनसे लगभग चार साल तक बात नहीं की थी, बचपन में हुई एक छोटी सी बहस के बाद वे भावनात्मक रूप से दूर हो गए थे.

Sunjay Kapur: अरबपति बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन से फिल्म और व्यापार जगत सदमे में है. पोलो ग्राउंड में हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई. दिल्ली में दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया. 22 जून को एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर अपने बच्चों संग पहुंची थी. इन सब के बीच उनकी छोटी बहन मंधीरा ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया और बताया कि उन्होंने सालों से अपने भाई संग बात नहीं की थी.

मंधीरा कपूर ने 4 साल से अपने भाई से नहीं की थी बात

मंधीरा कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने भाई संजय कपूर के साथ कई अनसीन फोटोज शेयर की. अपने दिवंगत भाई को अंतिम विदाई देते हुए, उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने पिछले चार सालों से एक-दूसरे से बात नहीं की थी और अब, उन्हें इसका सबसे ज्यादा पछतावा है. उन्होंने बताया कि यह एक ‘मूर्खतापूर्ण भाई-बहन का झगड़ा’ था जो ‘अहंकार’ के कारण बढ़ गया था.

भाई संजय कपूर को यादकर भावुक हुई मंधीरा कपूर

उन्होंने कहा, “मेरे भाई और मैंने पिछले 4 सालों से बात नहीं की है, अहंकार और स्वाभाविक अहंकार के कारण एक मूर्खतापूर्ण भाई-बहन का झगड़ा पागलपन के स्तर तक बढ़ गया. हमने जो शानदार पल बिताए, बचपन में एक दूसरे के राज छिपाते थे, देर तक जागना और घर से और भी देर से बाहर निकलना, बेवकूफी भरे चुटकुले जो हम तीनों सालों तक करते रहे, हम घंटों हंसते रहे, जबकि दूसरे लोग हमें पूरी तरह से भ्रमित होकर देखते रहे.”

अपने भाई के लिए मंधीरा ने लुटाया प्यार

उन्होंने आगे कहा, “आखिरी में जो हुआ वह भयानक था. मैं उसके साथ अपने पलों को फिर कभी नहीं जी पाऊंगी. हम कभी हम नहीं हो पाएंगे. यहा मेरे लिए काफी मुश्किल है, क्योंकि जो टूट था, उसे कभी अब ठीक नहीं कर पाऊंगी. मुझे यकीन है कि आप जानते हो कि मैं आपसे कितना ज्यादा प्यार करती हूं.”

संजय की पहली पत्नी ने किया रिएक्ट

संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता महतानी ने पोस्ट पर कमेंट किया. उन्होंने तीन लाल दिलों के साथ प्रतिक्रिया दी. आपको बता दें कि संजय कपूर ने 12 जून को लंदन में पोलो मैच खेलते समय अंतिम सांस ली थी. उनकी अचानक मृत्यु का कारण ‘कार्डियक अरेस्ट’ बताया गया था, जो गलती से मधुमक्खी निगलने के कारण हुआ था. नई दिल्ली के ताज महल होटल में उनकी प्रार्थना सभा में करिश्मा कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान और नेहा धूपिया शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par: आमिर खान ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मूवी की आत्मा और दिल… Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >