Sunjay Kapur की मौत के महीनों बाद ननद मंदिरा ने करिश्मा कपूर को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वह बहुत अच्छी मां है

Sunjay Kapur की मौत के बाद उनकी बहन मंदिरा कपूर ने करिश्मा कपूर की तारीफ की. उन्हें “बेहतरीन मां” बताया और साथ ही बच्चों संग अपने भाई के बॉन्ड पर भी बात की.

Sunjay Kapur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादीशुदा जिंदगी बुरे मोड़ पर खत्म हुई थी. करिश्मा ने उस दौर में अपने पति संजय और सास रानी कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. लेकिन अब, संजय कपूर के निधन के महीनों बाद उनकी बहन मंदिरा कपूर स्मिथ ने पहली बार इस रिश्ते पर खुलकर बात की है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

करिश्मा की तारीफ में बोलीं मंदिरा

मंदिरा कपूर ने NDTV से बातचीत में कहा कि करिश्मा एक बेहतरीन मां हैं. उन्होंने कहा, “वह एक मां है. बहुत अच्छी मां है. इस बात को मैं मानती हूं. उन्होंने परिवार को बहुत अच्छे से संभाला है. उनके बच्चे भी बहुत क्लोज हैं और आपस में अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. उम्मीद है कि हम इस रिश्ते को आगे भी मजबूत बनाएंगे और परिवार को फिर से जोड़ पाएंगे.”

प्रिया सचदेव और परिवार संग बॉन्डिंग

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अब भी करिश्मा के संपर्क में हैं, तो मंदिरा ने बताया, “हां, बिल्कुल. मुझे तो ये भी भरोसा है कि वह प्रिया सचदेव के कॉन्टैक्ट में हैं. सच्चाई ये है कि हमारे सभी रिश्ते हमेशा अच्छे रहे हैं. बच्चे अक्सर मां (रानी कपूर) से मिलने आते रहते हैं. हमारे बीच कोई कलह नहीं है. बस हमें इतना ध्यान रखना है कि परिवार का जो मुखिया है, उसे उसकी जगह मिलनी चाहिए.”

बच्चों को लेकर कही खास बात

India Today से बातचीत में मंदिरा ने करिश्मा के बच्चों समायरा और कियान के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, “मेरे माता-पिता अपने पोते-पोतियों से बहुत प्यार करते हैं. समायरा और कियान हमेशा इस परिवार का हिस्सा रहे हैं. पिताजी, मां और हम सब उनसे बेहद प्यार करते हैं. मेरा भाई (संजय कपूर) भी उनसे बहुत प्यार करता था.”

यह भी पढ़े: War 2 Box Office Records: ऋतिक-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ ने रचा इतिहास, 4 दिन में अजय देवगन-आमिर खान की ब्लॉकबस्टर्स को दी मात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >