1.2 बिलियन डॉलर के मालिक संजय कपूर ने तलाक के बाद करिश्मा को कितनी एलिमनी दी थी? बच्चों के नाम किया था ये खास चीज, जानकर चौंक जाएंगे

करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने 2014 में तलाक की अर्जी दी थी उनका तालक 2016 में फाइनल हो गया. बच्चों की कस्टडी और प्रॉपर्टी को लेकर दोनों के बीच काफी तीखी बहस हुई थी. तलाक सेटलमेंट के लिए एक्ट्रेस को भारी भरकम रकम मिली थी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. करिश्मा के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन 53 साल की उम्र में हो गया. संजय की वजह हार्ट अटैक से हुई. वह पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे, जहां उन्हें हार्ट अटैक आया. करिश्मा और संजय का तलाक हो चुका था और दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके थे, लेकिन अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान की वजह से कहीं ना कहीं जुड़े हुए थे. दोनों ने साल 2003 में शादी की थी और साल 2016 में तलाक ले लिया था. करिश्मा को तलाक के बाद संजय ने उन्हें करोड़ों की एलिमनी दी थी.

संजय कपूर से तलाक के बाद करिश्मा कपूर को एलिमनी में क्या मिले थे?

करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने आपसी सहमति से साल 2014 में डिवोर्स के लिए अर्जी फाइल की थी. हालांकि बच्चों की कस्टडी और प्रॉपर्टी को लेकर दोनों के बीच काफी तीखी बहस हुई थी. तलाक सेटलमेंट के लिए एक्ट्रेस को भारी भरकम रकम मिली थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय ने करिश्मा को बतौर एलिमनी करीब 70 करोड़ रुपये दिए थे. इसके अलावा बच्चों के नाम पर 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड भी दिए, जिनसे हर साल लगभग 10 लाख रुपये का ब्याज मिलता है. इसके अलावा, करिश्मा को मुंबई में स्थित वह घर भी मिला वह संजय के पिता सुरिंदर कपूर के नाम था. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस को वह गहने भी वापस संजय ने लौटा दिए जो शादी के साथ वह अपने साथ लेकर आई थी.

संजय कपूर का नेट वर्थ

संजय कपूर का नाम दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शुमार रहा था.वह दुनिया के 2703वें सबसे अमीर व्यक्ति थे. Forbes की एक रिपोर्ट के अनुसार, निधन के समय उनकी कुल संपत्ति करीब 1.2 बिलियन डॉलर (करीब 10,300 करोड़ रुपये) थी. जबकि करिश्मा कपूर की नेट वर्थ की बात करें तो उनकी नेट वर्थ संजय से काफी कम है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी कुल संपत्ति 85-90 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें– Laughter Chefs Season 2: फिनाले एपिसोड से पहले इस स्टार की होगी एंट्री, मेकर्स लगाएंगे शो में नया तड़का

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >