Sunjay Kapur Last Video: संजय कपूर की आखिरी वीडियो ने रुलाया, मैदान में बेसुध लेटे दिखे, दिखा मौत से पहले का मंजर

Sunjay Kapur Last Video: व्यवसायी और पोलो खिलाड़ी संजय कपूर, जो कभी अभिनेत्री करिश्मा कपूर से विवाहित थे, का हाल ही में लंदन में निधन हो गया. अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह स्ट्रेचर पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और डॉक्टर्स उनकी छाती को दबा रहे हैं, जिससे उन्हें होश में लाया जा सके.

Sunjay Kapur Last Video: करिश्मा कपूर के पूर्व पति और उद्योगपति संजय कपूर की दुखद मौत के कुछ दिनों बाद, सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके अंतिम क्षणों को दिखाया गया है. वायरल क्लिप में संजय को दिल का दौरा पड़ने के बाद जमीन पर लेटा हुआ देखा जा सकता है. उन्हें चिकित्सा कर्मियों ने घेरा हुआ है, जिनमें से एक उनकी छाती को बार-बार दबा रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि वह होश में आ जाएंगे.

कैसे हुआ संजय कपूर का निधन

संजय कपूर सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे. एक बिजनेस लीडर होने के अलावा, वह एक पोलो खिलाड़ी भी थे, जिन्हें अक्सर मैदान पर मैचों में भाग लेते हुए देखा जाता था. संजय कपूर का निधन 12 जून को इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुआ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तब हुई, जब उन्होंने खेल के बीच में गलती से एक मधुमक्खी निगल ली, जिससे उन्हें गंभीर एलर्जी हुई.

कब हुआ संजय कपूर का अंतिम संस्कार

संजय का अंतिम संस्कार 19 जून को नई दिल्ली में हुआ. 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे के बीच प्रार्थना सभा भी रखी गई है. उनके अंतिम संस्कार में उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर भी शामिल हुईं. बॉलीवुड अभिनेत्री को श्रद्धांजलि देते हुए देखा गया. वहीं अपने पिता को देखकर समायरा और कियान फूट फूटकर रोने लगे.

संजय कपूर की तीसरी पत्नी भी रोती हुई नजर आई

संजय कपूर के अचानक चले जाने से उनके परिवार वाले टूट गए हैं. अंतिम संस्कार में उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को भी देखा गया. वह भी रोते हुए दिखाई दी. उनकी कई तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई. जिसमें वह टूटी हुई और गमगीन दिख रही थीं. इसके अलावा संजय की बहन ने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. मंधीरा ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “हम तुम्हारे बिना अधूरे हैं.” वायरल फोटो में भाई-बहन खुशी से मुस्कुरा रहे थे.

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par: जावेद अख्तर ने आमिर खान की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- थियेटर्स से बाहर निकलने…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >