Sunjay Kapur की मौत के बाद पत्नी प्रिया को करीबी ने कही थी ये बात, अंतिम संस्कार के दिन खुलासा, बोली- जिसे आप प्यार…

Sunjay Kapur: करिश्मा कपूर के पूर्व पति और पॉपुलर बिजनेसमैन संजय कपूर ने 12 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई थी. आज उनका अंतिम संस्कार है. इसी बीच एक करीबी ने खुलासा किया कि उन्होंने उनकी पत्नी प्रिया को क्या कहा था.

Sunjay Kapur: बिजनेसमैन और पोलो के दीवाने संजय कपूर के अचानक निधन ने फैंस सहित उनके दोस्तों और परिवार को हैरान कर दिया. 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को दिल्ली में होगा. करिश्मा अपने बच्चों समायरा और कियान के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होंगी. इसी बीच उनके दोस्तों ने संजय को याद किया और उनके लिए इमोशनल पोस्ट लिखा.

टॉमस पैनेलो ने कुछ इस तरह संजय कपूर को किया याद

पोलो खिलाड़ी टॉमस पैनेलो ने संजय कपूर को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. कपूर की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए, जिसमें वह मैदान पर दौड़ते हुए खुश नजर आ रहे थे, उन्होंने लिखा, “संजय कपूर… मजेदार, खेलों के लिए जुनूनी, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण, अच्छे लोग! जब भी मैं तुम्हें याद करता हूं, ये वो शब्द हैं, जो मेरे दिमाग में आते हैं.”

संजय कपूर की मौत के बाद प्रिया से पैनेलो ने कही थी ये बात

पैनेलो ने संजय कपूर की मौत के बाद उनकी पत्नी प्रिया को जो बात कही, उसका जिक्र किया. उन्होंने कहा, “मैंने आपकी पत्नी प्रिया से कहा कि आप इस दुनिया से चले गए, वह करते हुए जिसे आप प्यार करते थे. आपका जुनून – एक भूरे घोड़े पर सवार होकर मैदान में इधर-उधर दौड़ना था. हम आपको बहुत याद करेंगे. एसजे… हम आपको कभी नहीं भूलेंगे. हर चीज के लिए धन्यवाद.”

संजय कपूर की कैसे हुई मौत

संजय कपूर ने 12 जून को लंदन में पोलो मैच के दौरान कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने के बाद अंतिम सांस ली. शुरुआती रिपोर्टों में दिल का दौरा पड़ने की बात कही गई थी, जबकि अन्य रिपोर्टों में यह भी कहा गया था कि संजय की मौत मधुमक्खी निगलने से हुई. संजय कपूर का अंतिम संस्कार गुरुवार, 19 जून को शाम 5 बजे नई दिल्ली में होगा. उनके शोक संतप्त परिवार ने 22 जून को प्रार्थना सभा का आयोजन किया है. संजय के परिवार में उनकी पत्नी प्रिया सचदेव, उनका बेटा अजारियस और अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ उनकी पिछली शादी से उनके दो बच्चे समायरा और कियान हैं.

यह भी पढ़ें- Sunjay Kapur Educational Qualification: सिर्फ बिजनेस ही नहीं, पढ़ाई में भी नंबर 1 थे संजय कपूर, देखें हाई-क्वालिफाइड डिग्रियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >