बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को एक्ट्रेस कोमल के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिनके साथ उनके कथित एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर का दावा सुनीता आहूजा पहले कर चुकी हैं. दोनों के साथ नजर आने के बाद अब स्टार की वाइफ ने अपना रिएक्शन दिया है.
Sunita Ahuja Reacts to Govinda Spotting With Komal: कोमल संग गोविंदा के स्पॉट होने पर सुनीता आहूजा ने दिया रिएक्शन
जब पैपराजी ने सुनीता आहूजा से गोविंदा के एक्ट्रेस कोमल संग स्पॉट होने को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा, “आपने कभी ये कहावत सुनी है, ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’? उनकी बुद्धि ही भ्रष्ट हो गई है, इसलिए वो ये सब कर रहे हैं... अब मैं और क्या कहूं.” इसके बाद जब सुनीता से गोविंदा को ‘Cheater Number One’ कहे जाने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “ये सवाल अब गोविंदा के फैंस से पूछना चाहिए. जब मैं किसी बात को सामने रखती हूं, तो लोग मुझे ही ट्रोल करने लगते हैं. अब मैं चाहती हूं कि गोविंदा के फैंस और मीडिया खुद इस सवाल का जवाब दें. मुझसे मत पूछिए, मुझे इसमें अब कोई दिलचस्पी नहीं है.”
गोविंदा का ‘मिठाई की दुकान’ वाला बयान
एएनआई से बातचीत के दौरान गोविंदा ने अपनी जिंदगी के शुरुआती दौर को याद करते हुए कहा कि 34 साल की उम्र तक वह काफी भोले थे. एक्टर ने यह भी माना कि आज जब वह पीछे मुड़कर देखते हैं, तो उन्हें अपनी उस मासूमियत पर खुद ही हैरानी होती है. इसके बाद उनके एक बयान ने सोशल मीडिया पर खूब बज़ क्रिएट कर दिया. गोविंदा ने कहा, “अगर आप मिठाई की दुकान में रहकर भी भूखे बाहर निकलें, तो इससे ज्यादा दुखद और क्या हो सकता है”
सुनीता के गोविंदा पर किए गए दावे
रियलिटी शो लॉकअप सच या सजा में सुनीता आहूजा ने गोविंदा की कथित बेवफाई को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा कि प्यार में इंसान को काफी कुछ सहने की क्षमता रखनी चाहिए. सुनीता के मुताबिक, “ची ची की जिंदगी में कई अफेयर्स रहे हैं. वैसे फिल्म इंडस्ट्री में हीरो-हीरोइनों के बीच ऐसी चीजें होना कोई नई बात नहीं है. मुझे लगता है कि इतने सालों तक ची ची का साथ निभाने के बाद मैं उनके जैसा बेटा चाहती हूं बस.”
ये भी पढ़ें: वो बड़े प्यार से गालियां देती हैं... पत्नी सुनीता के अफेयर वाले आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
