Welcome To The Jungle: ये 25-30 धुरंधर एक्टर्स की फिल्म है... अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर मूवी पर सुनील शेट्टी का रिएक्शन

Welcome To The Jungle को लेकर सुनील शेट्टी ने कहा कि यह किसी एक हीरो की नहीं, बल्कि 25-30 धुरंधर एक्टर्स की फिल्म है. जानिए मल्टीस्टारर फिल्मों को लेकर उनकी सोच क्या है और क्यों उन्हें लगता है कि ऐसी फिल्में दर्शकों को ज्यादा एंटरटेन करती हैं.

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ अपनी बड़ी स्टारकास्ट की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म में 25 से 30 कलाकार नजर आने वाले हैं. अब सुनील शेट्टी ने बताया है कि इतने बड़े कलाकारों के साथ काम करना कैसा रहा और क्यों उन्हें लगता है कि यही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है.

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत क्या है?

ANI से बातचीत में सुनील शेट्टी ने कहा कि ‘वेलकम टू द जंगल’ किसी एक कलाकार की फिल्म नहीं है. उन्होंने कहा, “ये 25-30 धुरंधर एक्टर्स की फिल्म है. यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है और इसी वजह से लोग इसे लेकर इतने एक्साइटेड हैं.”

सुनील के मुताबिक, फिल्म में मौजूद हर कलाकार का अपना अलग फैन बेस है. जब इतने सारे कलाकार एक साथ एक फिल्म में आते हैं, तो दर्शकों को कुछ नया और बड़ा देखने को मिलता है.

आज के एक्टर्स को दी खास सलाह

सुनील शेट्टी ने कहा कि आजकल कई युवा कलाकार मल्टीस्टारर फिल्मों में काम करने से कतराते हैं. उन्हें लगता है कि कहीं उनका रोल दूसरे कलाकारों के बीच दब न जाए. लेकिन उनके मुताबिक, ऐसी सोच सही नहीं है.

उन्होंने कहा कि कलाकार को दूसरे एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर करने से नहीं डरना चाहिए अगर सभी मिलकर अच्छा काम करें, तो फिल्म का फायदा सभी को मिलता है. सुनील का मानना है कि किसी दूसरे कलाकार की मौजूदगी नहीं, बल्कि फिल्म का असफल होना सबसे बड़ी चिंता होनी चाहिए.

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘वेलकम टू द जंगल’ पॉपुलर ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस और कई बड़े सितारे नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: Batwara 1947: ‘गदर 2’ की सफलता पहले ही भांप चुके थे ज्योतिषी, अब सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को बताया ब्लॉकबस्टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >