Hera Pheri 3 से परेश रावल के बाहर होने पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बाबू भैया के बिना श्याम…

Hera Pheri 3 से परेश रावल के बाहर होने की खबर से फैंस हैरान हैं. इस बीच सुनील शेट्टी का एक पुराना वायरल हो रहा है, जिसमें वह बोल रहे हैं कि बाबू राव के बिना श्याम का कोई अस्तित्व नहीं है.

Hera Pheri 3 फिल्म की घोषणा इस साल निर्देशक प्रियदर्शन ने अपने जन्मदिन के मौके पर कर दिया है, जिसमें एक बार फिर बाबू राव, राजू भैया और श्याम को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस एक्साइटेड थे. लेकिन इनकी खुशी में पानी तब फिर गया जब बाबू राव का किरदार निभाने वाले परेश रावल ने 16 मई की देर शाम ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि वह अब ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने बताया कि उनके इस फैसले के पीछे क्रिएटिव डिफरेंस नहीं है और प्रियदर्शन के साथ भी उनके बहुत अच्छे टर्म्स हैं.

हालांकि, फिल्म छोड़ने की असली वजह अबतक सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में परेश रावल ने यह जरूर बताया था कि उनके लिए बाबूराव का किरदार फांसी का फंदा बन गया है. इस बीच अब श्याम यानी सुनील शेट्टी का एक पुराना वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि बाबूराव के बिना श्याम का कोई अस्तित्व नहीं है.

‘श्याम का कोई अस्तित्व ही नहीं…’

सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म ‘केसरी वीर’ के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं. इस बीच बॉलीवुड बबल से बात करते हुए सुनील शेट्टी सुनील शेट्टी ने अपने को-स्टार्स को लेकर कई बातें की हैं. उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि किसी भी फिल्म की कहानियां तभी चलती हैं, जब उसके किरदार में दम होता है क्योंकि फिल्म के हर किरदार की अपनी वैल्यू है. वह बोले, ”मैं ‘बॉर्डर’ फिल्म का हिस्सा था. इस फिल्म के सभी एक्टर्स को प्यार और तारीफ मिली. आज तक हम उन किरदारों को याद करते हैं. ‘हेरा फेरी’ की बात करें तो अगर उसमें बाबू भैया और राजू ना हों तो श्याम का कोई अस्तित्व ही नहीं है. उसका कोई मतलब नहीं है. अगर आप इनमें से किसी भी एक को निकाल देते तो फिल्म नहीं चलती.”

पंकज त्रिपाठी होंगे परेश रावल के रिप्लेसमेंट?

सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अब परेश रावल की जगह लेने वाले नए एक्टर का नाम सुझा रहे हैं. यूजर्स X (पहले ट्विटर) पर पंकज त्रिपाठी की फोटो शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर परेश रावल बाबू भैया का रोल नहीं करते, तो पंकज त्रिपाठी को ये रोल मिलना चाहिए. हालांकि, फिल्म बनाने वालों की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई पक्का ऐलान नहीं हुआ है.

यह भी पढ़े: OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >