सुभाष घई ने ‘ताल 2’ पर किया खुलासा, अहान पांडे और अनीत पड्डा की एंट्री पर कही ये बात

Taal 2: सुभाष घई ने अपनी फिल्म ‘ताल’ के सीक्वल ‘ताल 2’ पर बात की है. उन्होंने कहा कि कास्टिंग कहानी की जरूरत पर तय होगी. अहान पांडे और अनीत पड्डा को फिल्म में लेने पर उन्होंने बात की.

Taal 2: फिल्ममेकर सुभाष घई ने अपनी आइकॉनिक फिल्म ताल के सीक्वल यानी ‘ताल 2’ को लेकर चल रही चर्चाओं पर खुलकर बात की है. हाल ही में उन्होंने यह भी बताया कि क्या नए एक्टर्स जैसे अहान पांडे और अनीत पड्डा इस फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं या नहीं. हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “अहान पांडे और अनीत पड्डा अब स्टार बन चुके हैं, लेकिन ताल 2 में किरदार नए लगने चाहिए. यह किरदार की जरूरत है.”

‘ताल 2’ पर खुद सुभाष घई ने जताई दिलचस्पी

सुभाष घई ने हाल ही में अपनी पुरानी फिल्म ‘ताल’ को याद करते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने यह फिल्म बनाई थी, तब यह अपने समय से काफी अलग थी. उस दौर में जब ज्यादातर फिल्में एक्शन और मसाला पर आधारित थीं, उन्होंने बिना विलेन, बिना हिंसा और बिना बोल्ड कंटेंट के एक प्रेम कहानी बनाई थी. उन्होंने सवाल भी उठाया कि क्या आज की जेनरेशन यानी जेन जी और अल्फा भी इस फिल्म को उतना ही पसंद करती है, जितना पहले दर्शकों ने किया था. साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि उनके मन में ‘ताल 2’ बनाने का विचार चल रहा है.

फिल्म ‘ताल’ की कहानी

ताल साल 1999 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म की कहानी एक साधारण गांव की लड़की और एक अमीर परिवार के लड़के की प्रेम कहानी पर आधारित थी. फिल्म में अनिल ने एक म्यूजिक प्रोड्यूसर का किरदार निभाया था. इस फिल्म के गाने “ताल से ताल मिला”, “इश्क बिना”, “रमता जोगी” आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं.

शाहिद कपूर का भी जुड़ाव रहा है फिल्म से

कम लोग जानते हैं कि शाहिद कपूर ने भी इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. वह फिल्म के एक गाने में बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आए थे.

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की फिल्म ने मचाई धूम, 100 करोड़ क्लब में एंट्री, वर्ल्डवाइड कमा लिए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >