Stree 3 के डर से थर-थर कांपेंगे दर्शक, इस दिन थिएटर में होगी रिलीज, जानें भेड़िया 2- महा मुंज्या किस दिन आएगी

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 3 के बारे में फैंस जानना चाहते हैं. अब फिल्म किस दिन रिलीज होगी, इसकी जानकारी सामने आ चुकी है. इसके अलावा भेड़िया 2 को लेकर भी अपडेट आया है.

साल 2024 मैडॉक फिल्म्स के लिए बहुत खास रहा. मैडॉक फिल्म्स की ‘स्त्री 2’, ‘मुंज्या ‘ और ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ जैसी मूवीज सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और जमकर कमाई की. जबकि और मुंज्या और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. मैडॉक फिल्म्स ने अपनी 8 फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है, जिसमें स्त्री 3 और भेड़िया 2 भी शामिल है. चलिए आपको सबकी रिलीज डेट बताते हैं.

मैडॉक फिल्म्स ने शेयर किया ये पोस्टर

मैडॉक फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्मों के रिलीज डेट के बारे में बताया. एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें सारे मूवीज के रिलीज डेट मेंशन है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है, दिनेश विजान लेकर आ रहे मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स 8 फिल्मों के साथ, जो आपको हंसाएगा, डराएगा और रोमांच के वाइल्ड सफर पर ले जाएगा. इसपर यूजर्स रिएक्ट भी कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, स्त्री 3 का इंतजार है. एक यूजर ने लिखा, भेड़िया 2 को लेकर उत्साहित हूं.

मैडॉक की आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्में

  • स्त्री 3 रिलीज डेट- 13 अगस्त 2027
  • थामा रिलीज डेट- दिवाली 2025
  • शक्तिशालिनी रिलीज डेट- 31 दिसंबर 2025
  • भेड़िया 2 रिलीज डेट- 14 अगस्त 2026
  • चामुंडा रिलीज डेट- 4 दिसंबर 2026
  • महा मुंज्या रिलीज डेट- 24 दिसंबर 2027
  • पहला महायुद्ध रिलीज डेट- 11 अगस्त 2028
  • दूसरा महायुद्ध रिलीज डेट- 18 अक्टूबर 2028

स्त्री 2 ने दुनिया भर में की इतनी कमाई

श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म स्त्री 2 ने साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. हॉरर कॉमेडी फिल्म ने दुनिया भर में 850 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसे अमर कौशिक ने निर्देशित किया था। यह फिल्म मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की चौथी किस्त है और यह स्त्री की अगली कड़ी है. इसमें अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना ने भी अहम किरदार निभाया था. जबकि तमन्ना, वरुण धवन और अक्षय कुमार ने कैमियो रोल प्ले किया था.

यह भी पढ़ेंStree 3 में होगा बड़ा खुलासा, श्रद्धा कपूर ने मजेदार अंदाज में फैंस को दी हिंट, शेयर की BTS तस्वीरें

यह भी पढ़ें- हॉरर यूनिवर्स की फिल्म ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, धमाकेदार कमाई के साथ बना इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >