Stree 2 OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर छाएगा सरकटे का आतंक, देखने के लिए करना पड़ेगा ये इंतजाम

Stree 2 OTT Release: 2024 की ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है. फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है. वहीं, फिल्म के लीड रोल में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव हैं.

Stree 2 OTT Release: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 2 थिएटर्स में सरकटे का आतंक फैलाने के बाद ओटीटी पर चुपके से रिलीज हो गई है. फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. साथ ही फिल्म ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लेकिन फिल्म का क्रेज अब तक फैंस में बना हुआ है. ऐसे में अगर आपने थिएटर में जाकर स्त्री 2 को देखने का चांस मिस कर दिया है तो टेंशन नोट. अब आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं लेकिन उसके लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी. आइए बताते हैं ऐसा क्यों.

स्त्री 2 किस ओटीटी पर उपलब्ध है

स्त्री 2 को अब आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. लेकिन यहां यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म रेंट पर उपलब्ध है. जिसका मतलब है कि इस फिल्म को देखने के लिए आपको 349 रुपये खर्च करने होंगे. अगर आपके के पास इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन है, तब भी आपको इतना अमाउंट खर्च करना पड़ेगा. हालांकि, यह भी बता दें कि अगले महीने से यह फिल्म रेंट फ्री होगी. ऐसे में अगर आप इससे तुरंत देखना चाहते हैं तो आप इतने पैसे देकर इस फिल्म को एंजॉय कर सकते हैं.

Also Read: Stree 2: सरकटे और हस्तर की जग के बीच फिल्म की 39वे दिन की कमाई जान चौक जायेंगे आप

Also Read: Stree 2: इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन ने साथ हॉरर यूनिवर्स की फिल्म ने बनाये ये 10 नये रिकॉर्ड

स्त्री 2 का कलेक्शन

स्त्री 2 श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की साल 2018 की फिल्म स्त्री का सीक्वल है. इस फिल्म में श्रद्धा-राजकुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी अहम रोल निभा रहे हैं. स्त्री 2 का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है. बात करें अब इसके बॉक्सऑफिस कलेक्शन की तो 120 करोड़ के बजट में बनी वाली इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कुल 851 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. और सिर्फ भारत में फिल्म ने 600 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >