Stree 2: बिहार में स्त्री 2 को मिली सफलता पर निर्देशक अमर कौशिक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये सौभाग्य की…

राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 सिनेमाघरों में दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही. फिल्म बिहार में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. अब इसपर निर्देशक अमर कौशिक ने रिएक्ट किया है.

Stree 2: अमर कौशिक की स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. मूवी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के चार हफ्तों बाद भी इसका जादू बरकरार है. मूवी शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब तक इसने 550 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. मूवी में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी ने काम किया है. मूवी वैसे तो हर जगह ब्लॉकबस्टर रही है, लेकिन इसने बिहार में भी लोगों के दिल में खास जगह बना ली. बिहार में मिले जबरदस्त रिएक्शन पर अमर कौशिक ने चुप्पी तोड़ी है.

स्त्री 2 को बिहार में मिले जबरदस्त रिएक्शन पर क्या बोले अमर कौशिक

टाइम्स नाउ ने अमर कौशिक को जब बताया कि फिल्म बिहार में शानदार प्रदर्शन कर रही तो इसपर डायरेक्टर ने कहा, ”मैं बहुत खुश हूं कि बिहार की जनता को मेरी फिल्म पसंद आयी. मेरे लिए ये सौभाग्य कि बात की बात है कि हर प्रांत के लोगों को फिल्म पसंद आयी. बिहार में एक अपना बहुत ही उम्दा ह्यूमर है, जो मुझे बहुत पसंद है. उसी ह्यूमर का मेरी फिल्म मेकिंग में बहुक बड़ा योगदान है. मैं आगे और कोशिश करूंगा कि बिहार की जनता को एंटरटेन करूं.”

क्या स्त्री 2 पर मिल रहा कोई ऑफर

स्त्री 2 के मेकर्स ने अनाउंस किया 13 सितंबर को फिल्म पर BOGO ऑफर मिल रहा है. इसका मतलब है कि आप फिल्म का एक टिकट खरीदेंगे और उसपर एक टिकट फ्री में मिलेगा. इसके लिए आपको @bookmyshow ऐप में टिकट बुक करने के दौरान कोड STREE2 यूज करना होगा.

स्त्री 2 में किस स्टार ने कैमियो रोल प्ले किया है

श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 में तमन्ना भाटिया और अक्षय कुमार ने कैमियो रोल निभाया है. दोनों के किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है.

Also Read- Stree 2 की टिकट खरीदने पर मिलेगा Buy 1, Get 1 Free का ऑफर, अभी इस्तेमाल करें ये CODE

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >