Stree 2 की टिकट खरीदने पर मिलेगा Buy 1, Get 1 Free का ऑफर, अभी इस्तेमाल करें ये CODE

स्त्री 2 के मेकर्स फिल्म की सक्सेस से बेहद खुश है. फिल्म रिलीज के चार हफ्तों बाद भी ये सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. अब मेकर्स एक अमेजिंग ऑफर लेकर आए है.

Stree 2 BOGO Offer: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है. हॉरर-कॉमेडी सीक्वल स्त्री 2 की शानदार कमाई बरकरार है और इसने अबतक कई रिकॉर्ड तोड़ डाले है. अमर कौशिक द्वारा निर्देशित मूवी ने 550 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. तेजी से ये बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रही है. मूवी में राजकुमार और श्रद्धा के अलावा अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी है. इस बीच मेकर्स ने एक खास ऑफर अनाउंस किया है.

13 सितंबर को स्त्री 2 को लेकर मेकर्स ने बनाया क्या खास प्लान

स्त्री 2 के मेकर्स फिल्म की सक्सेस से बेहद खुश है. फिल्म ब्लॉकबस्टर बन गई है और रिलीज के चार हफ्तों बाद भी ये सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. अब मेकर्स एक अमेजिंग ऑफर लेकर आए है. उन्होंने BOGO ऑफर की घोषणा की है.

क्या है स्त्री 2 का ये BOGO ऑफर

स्त्री 2 के मेकर्स BOGO ऑफर लेकर आए है, जिसमें 1 टिकट खरीदें और 1 टिकट फ्री पाएं. उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, ऐसा ऑफर फिर नहीं मिलेगा, तो अभी अपनी टिकट बुक करें. अगर आपने अभी तक मूवी नहीं देखा, तो ये एक अच्छा ऑफर है आपके लिए.

कैसे इस्तेमाल करें ये BOGO ऑफर

इस ऑफर का लुत्फ उठाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी है. इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए @bookmyshow ऐप में कोड STREE2 यूज करें.

किस मूवी की सीक्वल है स्त्री 2

स्त्री 2 साल 2018 में रिलीज हुई स्त्री का सीक्वल है, जिसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी ने काम किया था. मूवी ने उस समय भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. वहीं, स्त्री 2 में भी सेम कास्ट है. अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया ने इसमें कैमिया किया है, जिसने दर्शकों की फिल्म में दिलचस्पी बढ़ा दी.

Also Read- Bhediya 2 और Stree 3 में से कौन सी फिल्म पहले होगी रिलीज, राजकुमार राव ने किया खुलासा

Also Read: Stree 2 की शूटिंग के समय का ये अनसुना सच, जो शायद ही किसी को पता हो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >