Stree 2: अमर कौशिक ने स्त्री फ्रेंचाइजी में श्रद्धा कपूर के किरदार के असली नाम से उठाया पर्दा, बोलें ‘नाम जो है उसका…’

Stree 2 का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है. यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है. फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका निभाई है. इस फिल्म को लेकर एक सवाल अब तक दर्शकों के जहन में है कि आखिर फिल्म में श्रद्धा कपूर के किरदार का नाम था क्या. जिसपर आखिरकार अमर कौशिक ने खुलासा कर दिया है.

Stree 2: अमर कौशिक की निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ रिलीज होने के एक महीने बाद भी बॉक्सऑफिस पर कहर बरपा रही है. फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं. इस फिल्म को देखने से पहले दर्शकों की जितनी एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर थी उससे कई ज्यादा सवाल दर्शकों के मन में फिल्म को देखने के बाद है. जैसे कि आखिर में श्रद्धा कपूर ने राजकुमार राव के कान में अपना क्या नाम बताया था. अब इस सवाल को आखिरकार जवाब मिल गया है. आइए बताते हैं सबकुछ.

स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर का क्या नाम है

अमर कौशिक की हॉरर-कॉमेडी ‘स्त्री’ फ्रेंचाइजी में दर्शकों को जिस सवाल ने सबसे ज्यादा परेशान किया है, वह है श्रद्धा कपूर के किरदार का असली नाम. दरअसल, फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक ने यूट्यूब के एक चैनल ‘द मैन ऑफ कल्चर’ से बात करते हुए श्रद्धा कपूर के किरदार के नाम का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि, ‘नाम जो है उसका वो बहुत बड़ी मिस्ट्री है. मुझे लगता है कि आप लोगों को काफी समय रुकना पड़ेगा उसके लिए. उन्होंने आगे बताया कि पूरी टीम ने इस बारे में कई बार चर्चा भी किया. अमर कौशिक ने यह भी बताया कि श्रद्धा कपूर के किरदार के नाम का रिएक्शन जानने के लिए उन्होंने श्रद्धा कपूर को राजकुमार राव के कान में जाकर एक नाम बोलने के लिए कहा था. जिसके बाद वह काफी हैरान थे.

Also Read: Horror Universe Update: भेड़िया 2 को लेकर डायरेक्टर अमर कौशिक ने दी बड़ी अपडेट, खोले रूही के कहानी से जुड़ने के राज 

Also Read: स्त्री फिल्म में दिखाये गेटवे को बनाने वाले ने आखिर क्यों दे दी थी अपनी जान

स्त्री 2 के बारे में

स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ऐसे में अगर आपने अभी तक इस हॉरर कॉमेडी मूवी को नहीं देखा है तो अब आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी एंजॉय कर सकते हैं.

Also Read: Bhediya 2 और Stree 3 में से कौन सी फिल्म पहले होगी रिलीज, राजकुमार राव ने किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >