Sonu Nigam पर कॉन्सर्ट में पत्थर-बोतल नहीं, फेंकी गई ‘पूकी’ बैंड, पोस्ट शेयर कर सिंगर ने बताया पूरा सच

Sonu Nigam ने डीटीयू में हुए पत्थरबाजी वाले मामले का पूरा सच बताया है.

Sonu Nigam: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम को लेकर बीते दिन खबर थी कि सिंगर ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) में अपने लाइव कॉन्सर्ट में दौरान कथित तौर पर पत्थरबाजी का सामना किया था. अब इस घटना पर खुद सोनू निगम का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर इस मामले का पूरा सच बताया है कि कॉन्सर्ट में उनपर पत्थर या बोतल नहीं, बल्कि एक फैन ने बैंड फेंका था. बैंड को उन्होंने ‘पूकी’ नाम दिया है.

यहां देखें सोनू निगम का इंस्टाग्राम पोस्ट-

पत्थर-बोतल नहीं, मंच पर वेप फेंका गया

सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कॉन्सर्ट की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भीड़ में से किसी ने उन पर एक वेप फेंका था, जिसके बाद उन्होंने वहां मौजूद ऑडियंस से मंच पर कोई भी चीज न फेंकने का अनुरोध किया था. पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘डीटीयू में पत्थर या बोतलें फेंकने जैसी कोई घटना नहीं हुई, जैसा कि कुछ मीडिया में बताया गया है. मंच पर किसी ने एक वेप फेंकी थी जो शुभांकर की छाती पर लगी और तभी मुझे इस बारे में बताया गया. मैंने शो रोक दिया और कॉलेज के छात्रों से अनुरोध किया और उन्हें याद दिलाया कि अगर ऐसा कुछ दोबारा हुआ तो शो को अचानक रोकना पड़ेगा.’

सोनू निगम ने पहना ‘पूकी’ बैंड

गायक ने आगे बताया कि जिसने स्टेज पर गुलाबी रंग का हेयर बैंड फेंका था, उसे उन्होंने तुरंत ही परफॉर्म करते पहन लिया था. सोनू निगम ने इस बैंड को ‘पूकी (प्यारी या आकर्षक)’ नाम दिया. गायक ने कहा, ‘इसके बाद मंच पर केवल पूकी बैंड ही दिखा. जो वास्तव में पूकी ही था.’

क्या था पूरा मामला?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सोनू निगम के डीटीयू में कॉन्सर्ट अव्यवस्था फैल गई थी, जिसकी बाद दर्शकों के अभद्र व्यवहार की वजह से कॉन्सर्ट को बीच में ही रोकना पड़ा था. रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस कॉन्सर्ट में लगभग एक लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे और कुछ लोगों ने कथित तौर पर सोनू निगम के ऊपर पत्थर और प्लास्टिक की बोतलें भी फेंकी थीं. इस दौरान सोनू निगम ने भीड़ से अपील करते हुए कहा, ‘मैं आपके लिए आया हूं यहां पे, ताकि हम सब अच्छा समय बिता सकें. मैं आपसे यह नहीं कह रहा हूं कि आप आनंद न लें, लेकिन कृपया ऐसा न करें.’

यह भी पढ़े: Celebrity MasterChef: फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट का हुआ शॉकिंग एलिमिनेशन, जानें टॉप 6 फाइनलिस्ट कौन?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >