Sonu Nigam: दर्द से करहाते हुए सोनू निगम ने किया सरस्वती मां को याद, लाइव कॉन्सर्ट में सिंगर का हुआ बुरा हाल

Sonu Nigam: सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लाइव कॉन्सर्ट की एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में सिंगर दर्द से करहाते हुए नजर आ रहे हैं.

Sonu Nigam: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर सोनू निगम किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं. सिंगर को गाने के अलावा उनके बेबाक अंदाज के लिए भी जाना जाता है. हाल ही में उन्होंने कुछ बड़े सिंगर्स को पद्मश्री अवार्ड न मिलने पर एक वीडियो शेयर कर आवाज उठाया था. इसी बीच अब उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है. दरअसल, इस वीडियो में सोनू निगम पुणे के कॉन्सर्ट में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान दर्द से करहाते हुए नजर आए हैं. आइए बताते हैं कि आखिर उन्हें हुआ क्या था.

सोनू निगम ने वीडियो शेयर कर सुनाई आपबीती

सोनू निगम ने अपने लाइव कॉन्सर्ट की एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर क. इस वीडियो में वह अपनी आपबीती सुनते हुए नजर आ रहे हैं. वह कहते हैं, ‘मेरे जीवन का सबसे कठिन दिन, लेकिन बहुत सन्तुष्टदायक। मैं गा रहा था और हिल रहा था, जिससे ऐंठन शुरू हो गई, लेकिन मैंने किसी तरह इसे संभाल लिया। मैं कभी भी लोगों की अपेक्षा से कम नहीं करना चाहता या कम नहीं देना चाहता। मुझे खुशी है कि यह सब ठीक रहा.’

‘कल रात सरस्वती जी ने मेरा हाथ…’

सोनू ने आगे कहा, लेकिन बहुत दर्द हो रहा था, ऐसा लग रहा था जैसे मेरी रीढ़ में सुई चुभो दी गई हो और अगर यह थोड़ा भी हिलती, तो रीढ़ में घुस जाती.’ वीडियो के नीचे सिंगर ने कैप्शन में लिखा, ‘कल रात सरस्वती जी ने मेरा हाथ पकड़ा था.’ अब उनकी इस वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. साथ ही उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: Viral Girl Monalisa: वायरल गर्ल मोनालिसा का क्या है रिलेशनशिप स्टेटस? जानें उन्हें कभी प्यार हुआ है या नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >