सोनम कपूर ने रिवील किया दूसरे बेटे का नाम, खास है उसका मतलब, सामने आई फैमिली फोटो

Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने दूसरे बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है. एक्ट्रेस ने बेटे ‘रुद्रलोक’ के नाम का खास अर्थ भी बताया. साथ ही उन्होंने पति आनंद आहूजा और बेटे वायु संग खूबसूरत फैमिली फोटो शेयर की है.

Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने परिवार के साथ खास समय बिता रही हैं. हाल ही में दूसरी बार मां बनी सोनम कपूर ने अब अपने छोटे बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है. सोशल मीडिया पर शेयर की गई उनकी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. फैंस ना सिर्फ बेटे का नाम पसंद कर रहे हैं, बल्कि उसके पीछे छिपे आध्यात्मिक अर्थ की भी खूब चर्चा हो रही है.

बेटे के नाम का बताया खास मतलब

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर लंबा नोट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपने दूसरे बेटे का नाम ‘रुद्रलोक कपूर आहूजा’ रखा है. एक्ट्रेस ने लिखा कि एकादशी के पावन दिन भगवान विष्णु की कृपा से उनके घर बेटे का जन्म हुआ. उन्होंने बताया कि ‘रुद्र’ शब्द वेदों से लिया गया है, जिसका अर्थ शक्ति, साहस और दुखों को दूर करने वाली ऊर्जा से जुड़ा है.

सोनम ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि उनके बड़े बेटे ‘वायु’ और छोटे बेटे ‘रुद्र’ के नाम एक-दूसरे से खास तरह से जुड़े हुए हैं. उनके मुताबिक, वायु जीवन और ऊर्जा का प्रतीक हैं, जबकि रुद्र शक्ति और परिवर्तन का प्रतिनिधित्व करते हैं. एक्ट्रेस ने अपने बेटे के लिए दुआ करते हुए लिखा कि वह निडर, दयालु और रोशनी फैलाने वाला इंसान बने.

वायरल हुई फैमिली फोटो

पोस्ट के साथ सोनम कपूर ने कई खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं. एक फोटो में वह अपने नवजात बेटे को सीने से लगाए नजर आईं, जबकि दूसरी तस्वीर में उनके पति आनंद आहूजा बेटे को गोद में लिए दिखाई दिए. तस्वीरों में उनके बड़े बेटे वायु की भी प्यारी झलक देखने को मिली. सोशल मीडिया पर कपल की ये फैमिली फोटो तेजी से वायरल हो रही है और फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं.

गौरतलब है कि सोनम कपूर ने मार्च 2026 में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था. इससे पहले अगस्त 2022 में उन्होंने बेटे वायु का स्वागत किया था. शादी और परिवार को लेकर सोनम और आनंद अक्सर अपनी खुशी फैंस के साथ साझा करते रहते हैं.

यह भी पढ़ें: कियारा आडवाणी से परिणीति चोपड़ा तक, पहली बार मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगी बॉलीवुड की ये न्यू मॉम्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >