Sonakshi Sinha: बड़े उम्र के एक्टर ने किया था सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम करने से मना, बोलीं- खुद 30 साल छोटी हीरोइन…

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने जूम के साथ एक राउंड टेबल चैट में इंडस्ट्री के महिलाओं और पुरुषों को लेकर डबल स्टैंडर्ड पर बात की है.

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों जमकर लाइमलाइट बटोर रही हैं. एक्ट्रेस इंडस्ट्री में अपने बोल्ड स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं. ‘केबीसी’ में गलत जवाब देने के बाद शक्तिमान फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने उनके पिता की परवरिश पर सवाल उठाया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक बयान जारी कर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया था. इसके बाद अब एक्ट्रेस ने जूम के साथ एक राउंड टेबल चैट के दौरान फिल्मों में एक्ट्रेस और एक्टर के लिए डबल स्टैंडर्ड पर बात की है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उनसे कई साल बड़े एक्टर ने यह कहकर सोनाक्षी के साथ काम करने से मना किया था कि सोना उस एक्टर से उम्र में बड़ी दिखती हैं. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा. 

सोनाक्षी सिन्हा ने इंडस्ट्री के डबल स्टैंडर्ड पर क्या कहा?

सोनाक्षी सिन्हा ने इंडस्ट्री के डबल स्टैंडर्ड पर बात करते हुए कहा कि ‘यह बहुत क्लियर है कि एक ही तरह की अपेक्षाएं पुरुषों (एक्टर्स) पर लागू नहीं होती हैं. जब वे 30 साल छोटी महिलाओं के ��ाथ रोमांस करते हैं तो उन्हें उम्र के हिसाब से शर्मिंदा नहीं किया जाता है. उन्हें पेट ज्यादा या कम बाल होने के लिए शर्मिंदा नहीं किया जाता है. यह बहुत स्पष्ट है कि महिलाओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है.’

एंटरटेनमेंट से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

उम्र से बड़े एक्टर ने क्यों किया रिजेक्ट?

सोनाक्षी सिन्हा ने आगे इस बात का भी खुलासा किया था कि उन्हें उनकी उम्र से बड़े एक्टर ने रिजेक्ट कर दिया था. एक्ट्रेस ने कहा, ‘सच में, मेरा ऐसे एक्टर्स से भी सामना हुआ है, जो मुझसे उम्र में बड़े हैं और जिन्होंने कहा, ‘मैं उनसे बड़ी दिखती हूं.’ अरे, मैं तुमसे 5-6 साल छोटी हूं. मैं बस उनका शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. मैं तुम्हारे जैसे व्यक्ति के साथ काम नहीं करना चाहती.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमेशा महिलाएं (एक्ट्रेसेज) ही इन बाधाओं को पार करने, उन बाधाओं को दूर करने और किसी ऐसी चीज़ में अपना रास्ता बनाने के लिए संघर्ष करती हैं, जो पुरुषों के लिए उतनी ही सहज होनी चाहिए. आखिरकार हम सभी कलाकार हैं और महिलाओं के लिए यह इतना संघर्षपूर्ण नहीं होना चाहिए.!’

Also Read: Mukesh Khanna: सोनाक्षी सिन्हा के बयान पर मुकेश खन्ना का पलटवार, कहा- उनका ज्ञान विकिपीडिया और सोशल मीडिया…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >