Son of Sardaar 2 Worldwide Lifetime Collection: हिट या फ्लॉप, बजट 150 करोड़, इतना होगा लाइफटाइम कलेक्शन

Son of Sardaar 2 Worldwide Lifetime Collection: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक परफॉर्म कर रही है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसका लाइफटाइम कलेक्शन कितना रहेगा.

Son of Sardaar 2 Worldwide Lifetime Collection: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी हालिया रिलीज, सन ऑफ सरदार 2 से दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकमयाब रहे हैं. मृणाल ठाकुर अभिनीत यह कॉमेडी फिल्म 1 अगस्त, 2025 को रिलीज हुई, लेकिन इसे क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. भारत और दुनिया भर में इसका प्रदर्शन बेहद खराब रहा. विजय कुमार अरोड़ा की ओर से निर्देशित, कॉमेडी एंटरटेनर अपना 150 करोड़ का बजट तक नहीं निकाल पाई. भारत में तो यह 50 करोड़ का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाई. आइये जानते हैं इसका लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना रहेगा.

सन ऑफ सरदार 2 का कितना रहेगा लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन

देवगन फिल्म्स और जियो स्टूडियोज के बैनर तले बनी सन ऑफ सरदार 2 का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन निराशाजनक रहा. इसने भारत में अब तक 42 करोड़ की कमाई की. वहीं वर्ल्डवाइड मूवी का कलेक्शन 60.50 करोड़ है. ओवरसीज इसने 10.00 करोड़ कमाए. sacnilk के मुताबिक अजय देवगन और मृणाल ठाकुर अभिनीत इस फिल्म का दुनियाभर में लाइफटाइम कलेक्शन 66.93 है.

सन ऑफ सरदार 2 के बारे में

सन ऑफ सरदार 2, 2012 में आई अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त अभिनीत फिल्म सन ऑफ सरदार का सीक्वल है. सीक्वल से 13 साल पहले आई मूल फिल्म ने दुनिया भर में 135 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अश्विनी धर की ओर से निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. सन ऑफ सरदार 2, जो धड़क 2 से टकराई थी, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित होने वाली है. सैयारा ने यहां काफी अच्छा परफॉर्म

यह भी पढ़ें- Kanguva: बॉबी देओल ने कंगुवा के फ्लॉप होने पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- शूटिंग के दौरान बस…

यह भी पढ़ें- War 2 Review Hit Or Flop: ऋतिक रोशन की वॉर 2 का फर्स्ट रिव्यू आउट, ब्लॉकबस्टर हुई या फ्लॉप, मिले इतने स्टार्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >