Son of Sardaar 2 vs Dhadak 2 Box Office: सन ऑफ सरदार 2 के सामने धड़क 2 फ्लॉप, कलेक्शन में जमीन आसमान का अंतर

Son of Sardaar 2 vs Dhadak 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर अक्सर दो फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. इस बार कांटे की टक्कर अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की सन ऑफ सरदार 2 और सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की धड़क 2 में देखने को मिल रही है. आइये जानते हैं इस रेस में कौन जीता और कौन हारा.

Son of Sardaar 2 vs Dhadak 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इन-दिनों दो बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिल रहा है. पहली अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की सन ऑफ सरदार 2 है, वहीं दूसरी सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की धड़क 2 है. दोनों ही मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. आइये जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर किसने बाजी मारी और कौन पीछे रह गया.

सन ऑफ सरदार 2 वर्सेज धड़क 2

अजय देवगन की फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर है. वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म सामाजिक रूप से प्रासंगिक प्रेम कहानी को दिखाती है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सन ऑफ सरदार 2 ने बाजी मार ली है. तीसरे दिन यानी रविवार की कमाई की बात करें तो सिंघम स्टार की कॉमेडी ड्रामा ने सुबह के शोज के बाद 0.18 करोड़ कमाए. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 14.93 करोड़ हो गया. वहीं रोमांटिक ड्रामा थोड़ी सुस्ती से आगे बढ़ रही है. इसने तीसरे दिन अभी तक 0.01 करोड़ कमाए. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 7.35 करोड़ हो गया.

सन ऑफ सरदार 2 के बारे में

विजय कुमार अरोड़ा की ओर से निर्देशित सन ऑफ सरदार 2 में दिवंगत मुकुल देव, अजय देवगन, रवि किशन, संजय मिश्रा, मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, रोशनी वालिया, शरत सक्सेना और साहिल मेहता जैसे दमदार कलाकार हैं. जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स की ओर से प्रस्तुत, देवगन फिल्म्स और एसओएस 2 लिमिटेड की ओर से निर्मित, फिल्म का निर्माण अजय देवगन और ज्योति देशपांडे ने किया है.

यह भी पढ़ें- Dhadak 2 का रिव्यू करते वक्त फूट फूटकर रोए ये फिल्म निर्माता, बोले- फिल्म को मिस न करें, क्योंकि…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >