Son Of Sardaar 2 पर विंदू दारा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं

Son Of Sardaar 2:अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई और अपना बजट तक नहीं निकाल पाई. मूवी को दर्शको ने कुछ खास पसंद नहीं किया. अब विंदू दारा सिंह ने इसका कारण बताया है और यह भी खुलासा किया कि इसके रिलीज में देरी क्यों हुई. उन्होंने सैयारा फिल्म की जमकर तारीफ की.

Son Of Sardaar 2: बॉलीवुड एक्टर विंदू दारा सिंह को आखिरी बार अजय देवगन अभिनीत ‘सन ऑफ सरदार 2’ में देखा गया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप हो गई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. यह बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाई. हाल ही में मिस्टर इंडिया 2025 सीजन 2 के रेड कार्पेट इवेंट में एक्टर ने शिरकत की यहां उन्होंने सैयारा फिल्म के ब्लॉकबस्टर हिट होने पर बात की. साथ ही उन्होंने अहान पांडे की तारीफ करते हुए उन्हें भविष्य का मिस्टर इंडिया बताया. उन्होंने ‘सैयारा में अहान के हालिया अभिनय की सराहना की. एक्टर ने सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज में क्यों देरी हुई थी. इससे भी पर्दा हटाया.

विंदू दारा सिंह ने सैयारा फिल्म की तारीफ में क्या कहा

विंदू दारा सिंह से मिस्टर इंडिया खिताब के हकदार किसी नए कलाकार का नाम पूछा गया. उन्होंने जवाब दिया कि चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने “सैयारा” में अपने अभिनय की बदौलत यह खिताब हासिल किया है. विंदू ने जूम के साथ बातचीत में फिल्म की तारीफ की और इसे एक गेम-चेंजर बताया. जब उनसे “सैयारा” के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मुझे यह बहुत पसंद आई. क्या ही शानदार फिल्म है, सचमुच शानदार.”

क्यों सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज में हुई देरी

सन ऑफ़ सरदार 2 की रिलीज में हुई देरी पर बात करते हुए एक्टर ने बताया कि सैयारा और महावतार नरसिम्हा जैसी अन्य प्रमुख रिलीज के दमदार परफॉर्मेंस के कारण इसे पोस्टपोन किया करने का फैसला लिया गया. उन्होंने इस टाइम को बॉलीवुड के लिए एक ऐतिहासिक महीना बताया. उन्होंने कहा, “सैयारा बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही थी… महावतार नरसिम्हा भी छा रही थी. यह वास्तव में बॉलीवुड के लिए एक शानदार समय है, एक ऐतिहासिक महीना.” उन्होंने यह भी हिंट दिया कि इंडस्ट्री की आंतरिक राजनीति ने देरी में योगदान दिया होगा.

सन ऑफ सरदार 2 के फ्लॉप होने पर क्या बोले विंदू दारा सिंह

विंदू दारा सिंह ने सन ऑफ सरदार 2 के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा, “हमारी फिल्म को लेकर काफी राजनीति हुई. कुछ लोग दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सन ऑफ़ सरदार 2 इतनी अच्छी है कि जब यह नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी, तो मुझे विश्वास है कि यह हर दूसरी फिल्म को पीछे छोड़ देगी.” बता दें कि अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की ‘सन ऑफ सरदार 2’ पहले 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी. हालाँकि, अपनी निर्धारित रिलीज़ से कुछ दिन पहले ही इसे टाल दिया गया. बाद में निर्माताओं ने 1 अगस्त की नई रिलीज़ डेट घोषित की.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Premiere 2025 Live: कुछ ही घंटे में होगा फुल टू एंटरटेनमेंट… सलमान खान दिखाएंगे बिग बॉस 19 के कंटेस्टेट्स की झलक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >