Son Of Sardaar 2 Trailer Review: फ्लॉप या ब्लॉकबस्टर, सन ऑफ सरदार 2 के ट्रेलर का पहला रिव्यू आया सामने

Son Of Sardaar 2 Trailer Review: अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और नीरू बाजवा स्टारर सन ऑफ सरदार 2 का धमाकेदार ट्रेलर 11 जुलाई को आएगा. फैंस कॉमेडी एंटरटेनर को देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं. अब ट्रेलर का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है. आइये जानते हैं ये ब्लॉकबस्टर रही या फ्लॉप

Son Of Sardaar 2 Trailer Review: क्या आपको 2012 में रिलीज हुई फिल्म सन ऑफ सरदार याद है? इस रोमांटिक कॉमेडी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी. पगड़ी पहने अजय देवगन के जस्सी किरदार ने फैंस को खूब इम्प्रेस किया था. अब 13 साल बाद, अजय देवगन फिल्म के सीक्वल के साथ वापस आ गए हैं. मोस्ट अवेटेड मूवी 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. विजय कुमार अरोड़ा की ओर से निर्देशित, सन ऑफ सरदार 2 का धांसू ट्रेलर 11 जुलाई को आएगा. इससे पहले अब इसका रिव्यू सामने आ गया है.

सन ऑफ सरदार 2 ट्रेलर का फर्स्ट रिव्यू आया सामने

फिल्म क्रिटिक्स कुलदीप ने अजय देवगन की फिल्म के ट्रेलर को देखकर इसका रिव्यू किया. उन्होंने लिखा, सन ऑफ सरदार 2 का सेंसर ट्रेलर देखा, 2 मिनट 59 सेकंड का सिनेमाई धमाका! पहले ही फ्रेम से, यह ट्रेलर जबरदस्त मनोरंजन देता है, एक्शन, इमोशन, कॉमेडी और जबरदस्त सीन्स से भरपूर… अजय देवगन जबरदस्त फॉर्म में हैं, जो हमें याद दिलाते हैं कि वे मास सिनेमा के बादशाह क्यों हैं.

ब्लॉकबस्टर है अजय देवगन की फिल्म का ट्रेलर

उन्होंने आगे लिखा, संगीत, सीन्स और एक्शन दमदार हैं. ट्रेलर हंसी, भावनाओं और जबरदस्त पलों का मिश्रण पेश करता है. यह सिर्फ एक सीक्वल नहीं है, यह जश्न है! सन ऑफ सरदार 2 का ट्रेलर हर बात पर खरा उतरता है, ब्लॉकबस्टर एनर्जी, बेहतरीन कलाकारों और बेहतरीन अभिनय का एक बेहतरीन संगम. ​​अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए तैयार है.

सन ऑफ सरदार 2 में ये कलाकार आएंगे नजर

जस्सी की भूमिका में अजय देवगन के साथ, “सन ऑफ सरदार 2” में मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, विंदू दारा सिंह, मुकुल देव, शरत सक्सेना, अश्विनी कालसेकर, रोशनी वालिया और साहिल मेहता जैसे शानदार कलाकारों की टोली है. अजय देवगन की ओर से सह-निर्मित फिल्म में दिवंगत अभिनेता मुकुल देव की आखिरी ऑनस्क्रीन उपस्थिति है.

यह भी पढ़ें- Maalik First Review: राजकुमार राव की फिल्म फ्लॉप या हिट, फर्स्ट रिव्यू आया सामने, मिले इतने स्टार्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >