Son Of Sardaar 2 Trailer: अजय देवगन की फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर आउट, फैंस बोले- एक और ब्लॉकबस्टर…

Son Of Sardaar 2 Trailer: अजय देवगन की ओर से सह-निर्मित सन ऑफ सरदार 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इसमें मृणाल ठाकुर और नीरू बाजवा सिजलिंग अवतार में दिखाई दे रही हैं. एक सीन में सनी देओल की बॉर्डर की झलक भी देखने को मिल रही है.

Son Of Sardaar 2 Trailer: अजय देवगन की साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म सन ऑफ सरदार 2, 25 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. इसमें मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, विंदू दारा सिंह, मुकुल देव, शरत सक्सेना, अश्विनी कालसेकर, रोशनी वालिया और साहिल मेहता जैसे कलाकारों की टोली है. आज कॉमेडी एंटरटेनर का धमकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इसमें अनलिमिनटेड हंसी के साथ ढेर सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है.

सन ऑफ सरदार 2 का ट्रेलर आउट

फिल्म का ट्रेलर “सन ऑफ सरदार” की यादों की रोलरकोस्टर राइड पर लेकर जाती है. साथ ही सारे स्टार्स की मस्ती भरी जिंदगी भी दिखाती है. एक सीन में अजय देवगन सनी देओल के बॉर्डर फिल्म की कहानी भी सुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. कॉमेडी ड्रामा का ट्रेलर हंसी, ड्रामा और ढेर सारा हंगामा दिखाने का वादा करता है. जस्सी के रोल में अजय देवगन जबरदस्त लग रहे हैं. उनके डायलॉग आपको जरूर हंसाएंगे.

सन ऑफ सरदार 2 का ट्रेलर देखकर फैंस ने दिया ये रिएक्शन

जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स की ओर से प्रस्तुत देवगन फिल्म्स और एसओएस 2 लिमिटेड की ओर से निर्मित, “सन ऑफ सरदार 2″ 25 जुलाई 2025 को रिलीज होगी. ट्रेलर देखकर फैंस सुपरएक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”अजय देवगन एक और ब्लॉकबस्टर के लिए तैयार हो रहे हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”क्या बात है धमाकेदार ट्रेलर देखकर मजा आ गया… जल्द ही फिल्म देखना चाहता हूं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ट्रेलर इतना जबरदस्त है, तो फिल्म कितनी धांसू होगी… मजा ही आ जाएगा… ब्लॉकबस्टर होगी पक्का है ये तो.”

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2: अजय देगवन की फिल्म में ये 12 स्टार्स लगाएंगे एंटरेटनमेंट का तड़का, जानें नाम और रोल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >