Son of Sardaar 2 में अजय देवगन संग ये 13 कलाकार मचाएंगे धमाल, तगड़ी कास्टिंग देख फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर तो…

Son of Sardaar 2: अजय देवगन मृणाल ठाकुर और नीरू बाजवा स्टारर सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मूवी 25 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. बीते दिनों अजय देवगन का सोलो पोस्टर रिलीज किया गया था. अब नए पोस्टर ने भूचाल मचा दिया है.

Son of Sardaar 2: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी थ्रिलर ड्रामा रेड 2 की सुपर सफलता के बाद कॉमेडी में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सुपरस्टार अब अपनी अगली सीक्वल सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज के लिए कमर कस रहे हैं, जो सिनेमाघरों में 25 जुलाई को दस्तक देगी. मेकर्स ने पहले ही मूवी के प्रमोशन शुरू कर दिए हैं. बीते दिनों धांसू फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था. अब पूरी टीम की एक फ्रेश फोटो सामने आई है.

सरदार 2 का एक अनोखा पोस्टर सामने आया

सन ऑफ सरदार के नए पोस्टर में अजय देवगन को एक बेज रंग के सोफे पर डरे सहमें बैठा हुआ देखा जा सकता है. उनके आसपास अन्य कलाकार है, जो उन पर बंदूक तान रहे हैं और गुस्से से भरे हुए हैं. पोस्टर आकर्षक और अनोखा लग रहा है, जो हंसी, अराजकता और एक्शन से भरपूर एक और पागलपन भरा सफर होने का संकेत देता है. अजीब पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, “ये फैमिली फोटो नहीं…ये होने वाले धमाके की चेतावनी है! #SonOfSardaar2 इस 25 जुलाई को सिनेमाघरों में!”

सन ऑफ सरदार 2 की पूरी स्टार कास्ट का खुलासा

अजय देवगन के अलावा, अपकमिंग कॉमेडी सीक्वल में पिछले भाग के कुछ पुराने कलाकार भी हैं, उनमें मृणाल ठाकुर और नीरू बाजवा है. अन्य कलाकारों में रवि किशन, संजय मिश्रा, विंदू दारा सिंह, चंकी पांडे, दीपक डोबरियाल, कुबरा सैत, शरत सक्सेना, अश्विनी कालसेकर, रोशनी वालिया, साहिल मेहता और दिवंगत अभिनेता मुकुल देव शामिल हैं.

सन ऑफ सरदार 2 कब होगी रिलीज

विजय कुमार अरोड़ा ने सन ऑफ सरदार 2 का निर्देशन किया है. उम्मीद है कि कॉमेडी एंटरटेनर बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ेगी और एक सफल कहानी बनकर उभरेगी. फैंस को फिल्म के टीजर का इंतजार है, जो जल्द ही रिलीज होने की उम्मीद है. मूवी 25 जुलाई, 2025 को द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स से क्लैश करते हुए रिलीज होने वाली है. इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जान्हवी कपूर की परम सुंदरी भी इसी तारीख को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >