Son Of Sardaar 2: सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म से न जुड़ने को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वे विदेश गए थे

Son Of Sardaar 2: अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 ने वर्ल्डवाइड ₹66.01 करोड़ की कमाई की. अब फिल्म इंडस्ट्री में 15 साल पूरे करने के बीच सोनाक्षी सिन्हा ने ‘सन ऑफ सरदार’ के सीक्वल में शामिल न होने को लेकर बात की है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Son Of Sardaar 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 15 साल पूरे कर लिए हैं. सलमान खान के साथ ‘दबंग’ से डेब्यू करने वाली सोनाक्षी ने ‘सन ऑफ सरदार’ में भी अहम भूमिका निभाई थी. लेकिन जब इसके सीक्वल सन ऑफ सरदार 2’ की घोषणा हुई तो फैन्स हैरान रह गए कि अभिनेत्री इसमें शामिल क्यों नहीं हैं. अब एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में फिल्म में न शामिल होने पर बात की. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

सन ऑफ सरदार 3 में होने पर सोनाक्षी ने क्या कहा?

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा, “जहां तक मैं देख सकती थी, सन ऑफ सरदार 2 के साथ, वे विदेश गए थे, इसलिए हो सकता है कि वही किरदार कहानी का हिस्सा न रहा हो. आप सिर्फ इसलिए नाराज नहीं हो सकते. आपको व्यावहारिक होना चाहिए और हर फिल्म को एक अलग प्रोजेक्ट की तरह लेना चाहिए.”

बता दें कि इस बार फिल्म में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर नजर आईं. उन्होंने राबिया ठाकुर का किरदार निभाया. वहीं, कॉमेडी-ड्रामा को विजय कुमार अरोड़ा ने निर्देशित किया, जिसमें रवि किशन, विंदू दारा सिंह और संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी थे.

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • India Net Collection: ₹47.03 करोड़
  • India Gross Collection: ₹56.26 करोड़
  • Overseas Collection: ₹9.75 करोड़
  • Worldwide Collection: ₹9.75 करोड़

फिल्म को 1 अगस्त 2025 को रिलीज किया गया था और इसे सैयारा तथा धड़क 2 जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिली.

फिल्म की कहानी

फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर जस्सी सिंह रंधावा के किरदार में लौटे. कहानी में जस्सी स्कॉटलैंड की यात्रा पर अपनी अलग हुई पत्नी से सुलह करने की कोशिश करता है. हालांकि, इस यात्रा में उसके साथ कई कॉमिक ड्रामे घटते हैं.

यह भी पढ़े: Saiyaara Blockbuster or Flop: अहान-अनीत की ‘सैयारा’ की 54वें दिन भी नहीं थमी कमाई, 60 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म, जानें ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >