Son of Sardaar 2 OTT: इस ओटीटी पर रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म, विंदू दारा सिंह ने किया रिवील

Son of Sardaar 2 OTT: अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 बड़े धमाके के साथ 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला. यह बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ तक का आंकड़ा नहीं पार कर पाई. अब इसके ओटीटी डिटेल्स सामने आ गए हैं.

Son of Sardaar 2 OTT: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर सन ऑफ सरदार 2 को लेकर उम्मीद थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ेगी. हालांकि 1 अगस्त को जब मूवी रिलीज हुई, तो इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी ठंडा रिस्पांस मिला. यह 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई. मूवी की टक्कर तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 से हुई. अगर अभी तक आपने ये कॉमेडी ड्रामा नहीं देखा है, तो अब विंदू दारा सिंह ने इसके ओटीटी डिटेल्स शेयर किए हैं.

सन ऑफ सरदार 2 को लेकर क्या बोले विंदू दारा सिंह

विंदू दारा सिंह ने टाइम्स नाउ से बात करते हुए सन ऑफ सरदार 2 को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि कॉमेडी ड्रामा की रिलीज डेट, इसलिए टाल दी गई, क्योंकि सैयारा और महावतार नरसिम्हा अच्छा कलेक्शन कर रही थी.

इस ओटीटी पर रिलीज होगी सन ऑफ सरदार 2

विंदू ने यह भी आगे कहा, “हमारी फिल्म को लेकर काफी राजनीति हुई थी. कुछ लोग दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं. लेकिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ इतनी अच्छी है कि जब यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, तो मुझे लगता है कि यह हर दूसरी फिल्म को मात दे देगी.” ऐसे में थियेटर रन के बाद मूवी सीधे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. हालांकि रिलीज डेट पर अभी मेकर्स की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है.

सन ऑफ सरदार 2 के बारे में

सन ऑफ सरदार 2 जस्सी (अजय देवगन) की कहानी को आगे बढ़ाती है, जो अपनी जड़ों की ओर लौटता है और नई चुनौतियों का सामना करता है. इस बार स्कॉटलैंड में वह फंस जाता है. यह सीक्वल एक्शन, कॉमेडी और रोमांस का मिश्रण है, जिसमें कॉमेडी और पंचलाइन का जबरदस्त तड़का है. फिल्म में मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा भी हैं.

यह भी पढ़ें- Govinda और Sunita Ahuja के तलाक पर बेटी टीना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- खुद को इस परिवार का…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >