Son Of Sardaar 2 New Release Date: 25 जुलाई नहीं, अब इस तारीख को रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म

Son Of Sardaar 2 New Release Date: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ अब 25 जुलाई को रिलीज नहीं होगी. फिल्म को देखने के लिए दर्शक बहुत उत्साहित थे. जी हां, मेकर्स ने नयी रिलीज डेट एक पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट दिया है. चलिए आपको नयी रिलीज डेट बताते हैं.

Son Of Sardaar 2 New Release Date: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की ‘सन ऑफ सरदार 2’ का ट्रेलर दर्शकों को काफी मजेदार लगा था. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है और दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब है. हालांकि अब लगता है कि दर्शकों को इसे देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा क्योंकि इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ गई है. मूवी पहले 25 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने नयी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है.

‘सन ऑफ सरदार 2’ की नयी रिलीज डेट

‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज डेट मेकर्स ने आगे बढ़ा दी है. हालांकि मेकर्स ने इसके पीछे की वजह रिवील नहीं की है.फिल्म मृणाल ठाकुर के जन्मदिन 1 अगस्त को रिलीज हो रही है. मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है और इसमें लिखा है, “हंसी के इस धमाके को अब नई तारीख मिल गई है. ‘सन ऑफ सरदार 2’ अब दुनिया भर के सिनेमाघरों में 1 अगस्त 2025 को रिलीज होगी.”

यूजर्स बोले- सैयारा का खौफ

‘सन ऑफ सरदार 2’ के नये रिलीज डेट पर यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मृणाल ठाकुर के फैंस के लिए 1 अगस्त काफी खास दिन है. एक यूजर ने लिखा, चाहे कितनी भी देर हो जाए, मूवी देखने के लिए उत्साहित हूं. एक यूजर ने लिखा, अच्छा फैसला है सैयारा थोड़ा कमा लेगी. एक यूजर ने लिखा, सैयारा का इतना खौफकी फिल्म उन्होंने पोस्टपोन कर दी. एक यूजर ने लिखा, सैयारा से डर गए. एक यूजर ने लिखा, मैं बहुत दिनों से इंतजार कर रहा हूं. कोई बात नहीं आएगी तो देख लेंगे 1 अगस्त को. एक यूजर ने लिखा, कोई बात नहीं सर जी. अजय सर के लिए कुछ भी. एक अन्य यूजर ने लिखा, अब और इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़ें- Saiyaara: आलिया भट्ट और अनन्या पांडे ने अहान पांडे की फिल्म का किया रिव्यू, कहा- मुझे याद नहीं कि आखिरी बार मैंने…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >