Son of Sardaar 2 में अजय देवगन संग काम करने पर नीरू बाजवा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- लोग फिल्म देखकर….

Son of Sardaar 2: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन रेड 2 की सफलता के बाद अब सन ऑफ सरदार 2 से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर और नीरू बाजवा दिखाई देंगी. अब पंजाबी एक्ट्रेस ने मूवी और सिंघम स्टार संग काम करने पर बात की.

Son of Sardaar 2: पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा 12 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं और उनकी अगली फिल्म सन ऑफ सरदार 2 है, जिसमें वह अजय देवगन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी. हाल ही में मोस्ट अवेटेड मूवी का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया था. इसमें अजय जस्सी सरदार के रूप में वापसी करते हैं. वहीं एक अन्य क्लिप में वह सिंघम एक्टर संग डांस कर रही है. दोनों के बीच की केमिस्ट्री जबरदस्त लग रही है. अब उन्होंने अजय संग काम करने पर बात की.

नीरू बाजवा ने अजय संग काम करने पर क्या कहा

नीरू बाजवा ने एक इंटरव्यू में बताया कि सन ऑफ सरदार 2 गाने की शूटिंग से पहले उन्होंने दो दिन तक रिहर्सल की, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि स्टेप्स एकदम अच्छे लगे. उन्होंने सेट पर असली पंजाबी फील लाने में भी मदद की और क्रू को लय में आने के लिए प्रोत्साहित किया. अजय संग शूट करने पर उन्होंने कहा, ”हमारे स्वाभाविक पंजाबी कनेक्शन के कारण हम बहुत आसानी से घुलमिल गए. अजय सर विनम्र हैं और उनके साथ काम करना आसान है.”

सन ऑफ सरदार 2 फिल्म को लेकर क्या बोली नीरू बाजवा

उन्होंने यह भी बताया कि सन ऑफ सरदार 2 सिर्फ कॉमेडी और डांस के बारे में नहीं है, बल्कि यह पंजाबी संस्कृति और परंपराओं को भी दर्शाता है. उन्होंने कहा, “यह फिल्म पंजाब की भावना को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाती है. हमें इस पर काम करने में वाकई मजा आया और उम्मीद है कि लोग इसे देखकर ऐसा ही महसूस करेंगे.”

सन ऑफ सरदार 2 के बारे में

नीरू सन ऑफ सरदार 2 में अजय की जस्सी के विपरीत डिंपल सरदारनी की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म में कई बड़े कलाकार हैं, जिसमें मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा, विंदू दारा सिंह, चंकी पांडे, दीपक डोबरियाल, कुबरा सैत, शरत सक्सेना, अश्विनी कालसेकर, रोशनी वालिया, साहिल मेहता और दिवंगत अभिनेता मुकुल देव जैसे स्टार्स का नाम शामिल है. यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें-Ramayana: 835 करोड़ की मेगा फिल्म में कौन निभा रहा है राम, रावण और सीता का किरदार? देखें पूरी डिटेल, बढ़ेगी एक्साइटमेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >