Son Of Sardaar 2: काजोल का अजय देवगन की फिल्म को लेकर बड़ा रिएक्शन, बोलीं- अजय देवगन को ढेरों बधाई

Son Of Sardaar 2: अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा में है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर बेहद कम कमाई की. मूवी में पहली बार अजय ने मृणाल ठाकुर के साथ स्क्रीन शेयर किया है. इस बीच काजोल ने अजय की फिल्म को अपना सपोर्ट दिया है.

Son Of Sardaar 2: अगस्त के शुरुआत में ही अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. फिल्म में अजय के साथ मृणाल ठाकुर ने काम किया हैं. फिल्म को लोगों ने मिला-जुला रिएक्शन दिया है. अब अजय की पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस काजोल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है. काजोल ने अपने पति के फिल्म को सपोर्ट किया. उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा, SOS2 के पूरे धमाके का बेसब्री से इंतजार है. अजय देवगन और पूरी टीम को ढेरों बधाई. वीडियो पर यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं.

काजोल हाल ही में फिल्म सरजमीन में नजर आई थी. फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान थे. मूवी में काजोल ने एक मां का किरदार निभाया था, जो अपने पति और बेटे के झगड़े से जूझती दिखी. फिल्म में पृथ्वीराज यानी हरमन का लापता बेटा जम्मू के आतंकवादियों से जुड़ा होता है. मूवी को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. फिल्म का निर्देशन कायोज ईरानी ने किया है. कायोज एक्टर बोमन ईरानी का बेटा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >