Son of Sardaar 2: अजय देगवन की फिल्म में ये स्टार्स लगाएंगे एंटरेटनमेंट का तड़का, जानें

Son of Sardaar 2: अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और नीरू बाजवा स्टारर सन ऑफ सरदार 2, 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म को लेकर दर्शक सुपरएक्साइटेड हैं. आइये जानते हैं इस मूवी में कौन से स्टार्स कौन सा रोल निभा रहे हैं.

Son of Sardaar 2: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी अपकमिंग रिलीज सन ऑफ सरदार 2: द रिटर्न ऑफ द सरदार के लिए कमर कस रहे हैं. इसका टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है और इसने फैंस को सुपरएक्साइटेड कर दिया है. अब किसी भी वक्त मोस्ट अवेटेड मूवी का धांसू ट्रेलर रिलीज होगा. जिसमें स्टोरीलाइन का पता चलेगा. आइये जानते हैं मूवी में कौन से स्टार्स धमाल मचाएंगे.

सन ऑफ सरदार 2 में ये स्टार्स मचाएंगे धमाल

सन ऑफ सरदार 2 में हमेशा मनोरंजक रहे जस्सी के रूप में अजय देवगन की वापसी के अलावा दमदार कलाकारों की टोली भी है. मृणाल ठाकुर ने रहस्यमयी राबिया, कुब्रा सैत ने उग्र मेहविश, रोशनी वालिया ने सबा और दीपक डोबरियाल ने गुल का किरदार निभाया है. रवि किशन राजा का किरदार निभा रहे हैं. वहीं बंटू पांडे के रूप में, संजय मिश्रा अपनी दमदार एक्टिंग दिखाते हैं. दिवंगत मुकुल देव और विंदू दारा सिंह, जो एक-दूसरे के दुश्मन हैं, टोनी और टीटू के रूप में अपनी अलग ही अराजकता लेकर आते हैं.

कौन से स्टार्स निभाएंगे कौन सा रोल

प्रेमलता के रूप में, अश्विनी कालसेकर ने अपनी जगह बनाई है और चंकी पांडे ने दानिश की भूमिका को और भी बेहतर बनाया है. डिंपल के रूप में, नीरू बाजवा ने अपना आकर्षण जोड़ा है. अजय देवगन और ज्योति देशपांडे, जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स की ओर से प्रस्तुत “सन ऑफ सरदार 2” के निर्माता हैं.

सन ऑफ सरदार 2 का पोस्टर हुआ था रिलीज

बीते दिनों सन ऑफ सरदार 2 का धमाकेदार पोस्टर रिलीज किया गया. इसे अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और ट्रेलर रिलीज की तारीख का खुलासा किया. कैप्शन में लिखा है, “पाजी! 2 दिन बाद ‘इम्पॉसिबल’ की भी लगेगी क्लास. #SonOfSardaar2 का ट्रेलर 11 जुलाई को रिलीज होगा. देखते रहिए… सिनेमाघरों में 25 जुलाई को. #SardaarIsBack #SOS2.” एक फैन ने लिखा, “ब्लॉकबस्टर लोड हो रही है.”

यह भी पढ़ें- Maalik Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव की फिल्म हिट होगी या फुस्स, ओपनिंग डे पर छापेगी इतने नोट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >