Son of Sardaar 2 Review: अजय देवगन की फिल्म फ्लॉप या हिट, पहले रिव्यू से उठा पर्दा, मिले महज इतने स्टार्स

Son of Sardaar 2 Review: अजय देवगन, मृणाल ठाकुर स्टारर सन ऑफ सरदार 2, 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म के ट्रेलर को नेटिजन्स का जबरदस्त प्यार मिला. और बॉक्स ऑपिस पर इसकी टक्कर तृप्ति डिमरी की धड़क 2 और सैयारा संग होगी. मूवी का रिव्यू सामने आ गया है.

Son of Sardaar 2 Review: जस्सी रंधावा की अपनी भूमिका दोहराते हुए, अजय देवगन “सन ऑफ सरदार 2” में पगड़ीधारी अवतार में फिर से वापस आ गए हैं. फिल्म में मृणाल ठाकुर, रवि किशन, विंदू दारा सिंह और संजय मिश्रा भी हैं. गौरतलब है कि मूवी बस कुछ घंटों में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है और बॉक्स ऑपिस पर इसकी टक्कर तृप्ति डिमरी की धड़क 2 और सैयारा संग होगी. मूवी का रिव्यू सामने आ गया है. आइये जानते हैं कैसी है ये मूवी.

सन ऑफ सरदार 2 का फर्स्ट रिव्यू आया सामने

अभिनेता से क्रिटिक्स बने कुलदीप गढ़वी ने सोशल मीडिया सन ऑफ सरदार 2 का रिव्यू किया. उन्होंने लिखा, “मुझे सेंसर बोर्ड की स्क्रीनिंग में सन ऑफ सरदार 2 देखने का मौका मिला और आपको बता दूं कि यह कॉमेडी, जबरदस्त एक्शन, इमोशन और दिल को छू लेने वाले पलों से भरपूर एक मनोरंजक फिल्म है. यह 100 परसेंट साफ-सुथरी फैमिली फिल्म है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आएगी. हमने ऐसी फिल्में पहले भी देखी हैं, हां लेकिन अजय देवगन की मूवी में नई कहानी और जबरदस्त कॉमेडी है.” उन्होंने आगे कहा कि सन ऑफ सरदार 2 का पहला पार्ट मजेदार है, वहीं दूसरे पार्ट में यह दमदार मोड़ों के साथ गति पकड़ती है.

सन ऑफ सरदार 2 की रेटिंग

सन ऑफ सरदार 2 की रेटिंग के बारे में बात करते हुए, कुलदीप ने लिखा, “बेस्ट में से एक… बेहतरीन सीन्स के बीच कहानी में रोमांटिक कॉमेडी का तड़का है. पंजाबी गर्मजोशी, क्रिमिनल मोड़ और पारिवारिक मूल्य आपको धमाकेदार क्लाइमैक्स की ओर लेकर जाते हैं.” उन्होंने फिल्म को 4 स्टार भी दिए. गौरतलब है कि सन ऑफ सरदार 2 का रनटाइम दो घंटे 35 मिनट है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो मूवी की ओपनिंग काफी कम होने वाली है.

यह भी पढ़ें- Dhadak 2 First Review: हिट या फ्लॉप… त्रिप्ति डिमरी की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, मिले इतने स्टार्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >