Son Of Sardaar 2 Box Office: डिजास्टर बनी सन ऑफ सरदार 2, बॉक्स ऑफिस पर 23वें दिन सांसें गिन रही अजय देवगन की फिल्म

Son Of Sardaar 2 Box Office Collection: सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई. अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी. जिसके कारण फिल्म बेहद कम कमाई कर पाई, 23वें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.

Son Of Sardaar 2 Box Office: अजय देवगन की 2012 की हिट फिल्म सन ऑफ सरदार का सीक्वल 1 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हुआ था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फुस्स हो गई. मूवी क्रिटिक्स और दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही. खराब रिव्यू और कमजोर वर्ड ऑफ माउथ की वजह से मूवी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. 23वें दिन का कलेक्शन रिपोर्ट सामने आया है, जो बेहद कम है.

बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही सन ऑफ सरदार 2

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 23वें दिन सन ऑफ सरदार 2 ने केवल 0.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और अब इसकी कुल कमाई 46.41 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े को पार भी नहीं कर पाई और औंधे मुंह गिर गई. जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 66.57 का बिजनेस किया. रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन की वॉर 2 के सामने फिल्म रेंग-रेंग कर कमाई कर रही है.

अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • Son of Sardaar 2 Collection Day 1- 7.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 2- 7.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 3- 9.64 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 4- 2.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 5- 2.76 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 6- 1.64 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 7- 1.42 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 8- 1.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 9- 4 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 10- 3.75 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 11- 1.1 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 12- 1.28 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 13- 0.78 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 14- 0.1 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 15- 0.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 16- 0.2 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 17- 0.2 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 18- 0.04 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 19- 0.09 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 20- 0.05 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 21- 0.04 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 22- 0.09 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 23- 0.2 करोड़

टोटल कमाई- 46.41 करोड़

यह भी पढ़ें- Coolie Vs War 2 Box Office Collection Day 10: रजनीकांत या ऋतिक, किसकी फिल्म बनी बॉक्स ऑफिस की बादशाह? टोटल कलेक्शन जानकर उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >