Son Of Sardaar 2 Box Office Collecton: 17वें दिन अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ हिट हुई या फ्लॉप, कलेक्शन देख पकड़ लेंगे माथा

Son Of Sardaar 2 Box Office: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी. रिलीज के दिन मामूली कमाई के बाद फिल्म की रफ्तार लगातार धीमी होती गई. अब दो हफ्तों बाद मूवी की कमाई लाखों तक सिमट गई है. मूवी ने अबतक कितना कमाया, यहां जानिए.

Son Of Sardaar 2 Box Office: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की सन ऑफ सरदार 2 रिलीज के बाद उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. पहले दिन ही फिल्म ने मामूली कमाई के साथ शुरुआत की और आगे भी ग्राफ नीचे ही रहा. धड़क 2 के साथ क्लैश और बाद में वॉर 2 और कुली जैसी बिग फिल्मों की एंट्री से इसका सफर और कमजोर हो गया. लगभग दो हफ्तों तक टिकने के बाद अब इसकी कमाई लाखों में सिमट चुकी है. फिलहाल मूवी रेंग-रेंग कर बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है.

17वें दिन सन ऑफ सरदार 2 का कलेक्शन

सन ऑफ सरदार 2 की कमाई लाखों में आ चुकी है. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 17वें दिन सिर्फ 0.24 करोड़ कमाई करते हुए अबतक टोटल कलेक्शन 46.02 करोड़ रुपये कर लिया है. जबकि दुनियाभर में अज��� देवगन की मूवी ने 62.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वॉर और कुली धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में सन ऑफ सरदार 2 का कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म हो जाएगा.

यहां देखें सन ऑफ सरदार 2 की कुल कमाई

  • Son of Sardaar 2 Collection Day 1- 7.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 2- 7.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 3- 9.64 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 4- 2.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 5- 2.76 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 6- 1.64 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 7- 1.42 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 8- 1.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 9- 4 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 10- 3.75 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 11- 1.1 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 12- 1.28 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 13- 0.78 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 14- 0.1 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 15- 0.3 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 16- 0.22 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 17- 0.24 करोड़

नेट कलेक्शन- 46.02 करोड़

यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड तूफान- ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? आंकड़े करेंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >