Sitaare Zameen Par X Review: आमिर खान की जबरदस्त वापसी, कहानी दे��� भावुक हुए दर्शक, सोशल मीडिया पर वाहवाही करते नहीं थक रहे लोग

Sitaare Zameen Par X Review: ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर आमिर खान ने दमदार वापसी की है. फिल्म के रिव्यूज आ रहे हैं और दर्शक फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने एक्स पर लिखा, सच में ये हैं असली चैंपियंस. आप हंसेंगे, रोएंगे और गर्व महसूस करेंगे.

Sitaare Zameen Par X Review: करीब दो दशकों बाद ‘तारे जमीन पर’ की कहानी के बाद अब उसका अगला भाग ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर आमिर खान लेकर आए है. फिल्म आज थिएटर्स में रिलीज हो जाएगी. इस फिल्म का निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना ने किया है और इसमें जेनेलिया देशमुख भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं. फिल्म का प्रीमियर रखा गया था, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स नजर आए. शाहरुख खान, सलमान खान, रेखा, विक्की कौशल, तमन्ना भाटिया, टाइगर श्रॉफ और रितेश देशमुख सहित कई अन्य स्टार्स भी प्रीमियर में शामिल हुए. फिल्म के रिव्यूज एक्स पर आने लगे हैं.

सितारे जमीन पर को लेकर आए रिव्यूज

सितारे जमीन पर को लेकर रिव्यूज आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा, अभी-अभी सितारे जमीन पर देखी. हां, ये चैंपियंस फिल्म का रीमेक है, लेकिन इसमें जो दिल छू लेने वाला एहसास है, वो बिलकुल सच्चा है. आमिर खान ने बहुत ईमानदारी से काम किया है और नए एक्टर्स ने तो पूरी फिल्म पर छा लिया. भावनात्मक है, प्रेरणादायक है और देखने लायक है. एक यूजर ने फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, सच में ये हैं असली चैंपियंस. आप हंसेंगे, रोएंगे और गर्व महसूस करेंगे. क्या शानदार अडॉप्शन है. परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने एक बार फिर कमाल कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, ये फिल्म सिर्फ सितारों के बारे में नहीं है. 1, 2, 3, 4 या 5 स्टार से इसे मापा नहीं जा सकता. उन खास बच्चों और आमिर खान की मेहनत और जज्बे को आंकना नामुमकिन है. ये फिल्म भावनात्मक है, दमदार है और वाकई में खास है. सितारे जमीन पर जरूर देखनी चाहिए. बस देखनी ही चाहिए.

ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी सितारे जमीन पर?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सितारे जमीन पर ओपनिंग डे पर 11 से 15 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है. हालांकि आमिर का स्टार पावर उतना काम नहीं आएगा. उम्मीद की जा रही है कि ये नंबर्स वीकेंड पर दोगुने हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें– Sitaare Zameen Par Collection Day 1: ओपनिंग डे पर आमिर खान की फिल्म हिट होगी या फ्लॉप? कर सकती है इतने करोड़ का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >