Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: आमिर खान की फिल्म ब्लॉकबस्टर या फुस्स, कमाई हैरान करने वाली

Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: आमिर खान सितारे जमीन पर के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए आए. हालांकि जोरदार प्रमोशन और अच्छे रिव्यू के बावजूद ये कुछ खास कमाई नहीं कर पाई. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसका कितना कलेक्शन रहा.

Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. आरएस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित, सितारे जमीन पर आमिर खान की 2007 की तारे जमीन पर का सीक्वल है. ओपनिंग डे पर मूवी ने भारत में 11 करोड़ के लगभग की कमाई की. आइये जानते हैं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना रहा.

दुनियाभर में सितारे जमीन पर ने कमाए महज इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सितारे जमीन पर ने दुनियाभर में पहले दिन काफी कम कमाई की. जी हां इसने महज 20 करोड़ कमाए, जो आमिर खान के लिए सबसे कम ओपनिंग वाली मूवी है. भारत में इसने 10.7 करोड़ कमाए. इसकी 20 जून 2025 को कुल मिलाकर 21.43 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी मिली.

सितारे जमीन पर के बारे में

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी, सितारे जमीन पर में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिकाओं में हैं. साथ ही 10 उभरते सितारे भी हैं. गीत अमिताभ भट्टाचार्य की ओर से लिखे गए हैं और संगीत शंकर-एहसान-लॉय की ओर से रचित है. पटकथा दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है, जबकि रवि भगचंदका इसके निर्माता हैं.

फिल्म में ये स्टार्स हैं मौजूद

आर.एस. प्रसन्ना की ओर से निर्देशित, यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में आई और इसे पॉजिटिव रिव्यू मिली. इसमें अरूश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर जैसे कलाकारों की टोली है.

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par: जावेद अख्तर ने आमिर खान की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- थियेटर्स से बाहर निकलने…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >