Sitaare Zameen Par Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड आमिर खान की फिल्म हिट हुई या पिट गई? कलेक्शन जान लगेगा झटका

Sitaare Zameen Par Worldwide Box Office Collection: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. मूवी की तारीफ काजोल, जूही चावला, जावदे अख्तर जैसे बड़े कलाकारों ने की. अब दुनियाभर में मूवी के हिस्से कितने करोड़ आए, यहां जानिए.

Sitaare Zameen Par Worldwide Box Office Collection: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. फिल्म में जेनेलिया डिसूजा के साथ-साथ 10 नये चेहरों को मेकर्स ने लॉन्च किया है. फिल्म की कहानी दर्शकों के दिलों को छू गई. आरएस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित फिल्म ने दूसरे वीकेंड में भी शानदार कमाई की. अब आइए वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं.

वर्ल्डवाइड सितारे जमीन पर ने कमा लिए इतने करोड़

‘सितारे जमीन पर’ स्पैनिश फिल्म कैंपियोन्स की हिंदी रीमेक है, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 7वें दिन वर्ल्डवाइड 140.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि भारत में मूवी ने 89.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा टच कर लेगा. आज रिलीज हुई काजोल की फिल्म मां और साउथ फिल्म कन्नप्पा से कड़ी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर मिलेगी. कन्नप्पा का बज सोशल मीडिया पर काफी अच्छा है. इसमें विष्णु मांचू, प्रभास, मोहनलाल और अक्षय कुमार ने काम किया हैं.

यहां देखें सितारे जमीन पर का डे वाइज कलेक्शन

  • Sitaare Zameen Par Collection Day 1- 10.7 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 2- 21.7 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 3- 27.25 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 4- 8.88 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 5- 8.5 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 6- 7.25 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 7- 6.75 करोड़ रुपये

Sitaare Zameen Par Total Collection- 89.15 करोड़ रुपये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >