Sitaare Zameen Par: आमिर खान की मूवी पर सनी देओल का रिएक्शन आया सामने, कहा- भगवान का आशीर्वाद बना रहे

Sitaare Zameen Par: लंबे इंतजार के बाद आमिर खान फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ से बड़े पर्दे पर लौटे हैं. आर एस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 जून को रिलीज हुई. दर्शकों, समीक्षकों और कई सेलेब्स ने फिल्म की तारीफ की है. अब 'जाट' एक्टर ने भी इसका रिव्यू दिया है, जानिए उन्होंने क्या कहा.

Sitaare Zameen Par: लंबे इंतजार और ब्रेक के बाद आमिर खान ने एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी की है फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के साथ. फिल्म का निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है और फिल्म 20 जून को थिएटर्स में आ चुकी है. फिल्म को इसके अनोखे विषय और दमदार अभिनय के लिए दर्शकों का ध्यान मिल रहा है. यूजर्स और समीक्षकों ने फिल्म की सराहना की है. साथ ही काजोल, रितेश देशमुख, जूही चावला सहित कई सेलेब्स ने फिल्म की तारीफ की. अब जाट एक्टर ने मूवी का रिव्यू करते हुए क्या कहा, आपको बताते हैं.

‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सनी देओल ने क्या कहा?

फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ इमोशन, प्रेरणा और दिल से जुड़ा एक खास मैसेज लेकर आई, ऐसा सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं. सनी देओल ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, आमिर खान, जेनेलिया डिसूजा और पूरी सितारे जमीन पर की टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं. सुना है फिल्म को लेकर काफी अच्छी बातें हो रही हैं, भगवान का आशीर्वाद बना रहे और मैं खुद भी इसे देखने का इंतजार नहीं कर सकता. इस पोस्ट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आमिर सर एक और खास फिल्म के साथ वापस आ गए हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, इस मूवी को जरूर देखेंगे.

सनी देओल नजर आएंगे बॉर्डर 2 में

जाट के बाद सनी देओल फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में है. फिल्म में इस बार वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी हैं. हाल ही में सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया कि तीसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म अगले साल यानी 2026 में 23 जनवरी को रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें–  Sitaare Zameen Par: ‘तारे जमीन पर’ के ईशान ने आमिर की फिल्म का किया रिव्यू, कहा- मेरा दिल अब और भी भरा-भरा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >