Sitaare Zameen Par: ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सामने आया ‘पंचायत’ की रिंकी का रिव्यू, बोलीं- इस तरह का कंटेंट…

Sitaare Zameen Par: आमिर खान की फिल्म को लेकर पंचायत फेम रिंकी यानी सांविका ने रिव्यू दिया. उन्होंने कहा- इस तरह की फिल्में जरूरी हैं. जानिए उन्होंने आगे क्या कुछ कहा और फिल्म की कहानी क्या है.

Sitaare Zameen Par Review by Rinki (Sanvikaa): आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है. ‘मां’ और ‘कन्नप्पा’ जैसी फिल्मों के साथ क्लैश के बावजूद इस फिल्म की कमाई और लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा है. इस बीच पंचायत सीजन 4 की मशहूर एक्ट्रेस सांविका (रिंकी) ने इस फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है. आइये बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

रिंकी का रिव्यू: ‘ऐसा कंटेंट जरूरी था’

एक इंटरव्यू में सांविका ने बताया कि उन्हें आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ बेहद पसंद आई. उन्होंने कहा, “मैंने आमिर खान की बहुत सारी फिल्में देखी हैं. पर अभी जो फिल्म आई है ‘सितारे ज़मीन पर’, मुझे वो बहुत पसंद आई. इस तरह का कंटेंट बहुत जरूरी था. आजकल तो फार्मूला बेस्ड फिल्में चल रही हैं – मारधाड़, वायलेंस… लेकिन इस तरह की स्टोरी और उस पर एक्सपेरिमेंट्स करना काबिल-ए-तारीफ है.”

फिल्म की कहानी क्या है?

‘सितारे जमीन पर’ की कहानी गुलशन अरोड़ा नामक एक गुस्सैल बास्केटबॉल कोच पर आधारित है. नौकरी से सस्पेंड होने के बाद उसे कम्युनिटी सर्विस के तौर पर बौद्धिक विकलांगता वाले बच्चों को ट्रेनिंग देने की जिमेदारी मिलती है. ये फिल्म गुलशन की एक भावनात्मक और प्रेरणादायक यात्रा को दर्शाती है.

आमिर खान ने जताया आभार

आमिर खान ने फिल्म की सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं वाकई बहुत खुश और आभारी हूं. मुझसे ज्यादा, वो दस सितारे खुश हैं क्योंकि यह उनकी फिल्म है और हिट है. हम बेहद आभारी हैं.” मालूम हो कि यह फिल्म 2007 की ‘तारे जमीन पर’ की आध्यात्मिक अगली कड़ी है और साथ ही स्पेनिश फिल्म ‘Campeones’ की ऑफिशियल रीमेक है.

यह भी पढ़े: Ramayana First Review: रणबीर कपूर-साई पल्ल्वी की ‘रामायण’ का तरण आदर्श ने किया रिव्यू, बोले- 7 मिनट का…, जानें हिट या फ्लॉप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >