Sitaare Zameen Par में शामिल न होने पर ईशान बने दर्शील सफारी का छलका दर्द, बोले- कोई हिस्सा रहता…

Sitaare Zameen Par में कास्ट न किए जाने पर ‘तारे जमीन पर’ में ईशान अवस्थी का किरदार निभा चुके दर्शील सफारी ने खुलकर बात की है. साथ ही उन्होंने बताया वह कितने निराश हैं.

Sitaare Zameen Par: आमिर खान अपनी नई फिल्म ‘सीतारे जमीन पर’ के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. यह फिल्म उनकी 2007 में आई ‘तारे जमीन पर’ की सीक्वल फिल्म है, जिसमें इस बार खेल और दिव्यांग बच्चों की दुनिया को दिखाया जाएगा. साथ ही यह फिल्म 2018 की स्पेनिश फिल्म ‘कैंपियोन्स’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक भी है.

जब से फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है, तभी से चर्चा थी कि दर्शील सफारी, जिन्होंने ‘तारे जमीन पर’ में ईशान अवस्थी के किरदार से सभी का दिल जीत लिया था, इस फिल्म में दोबारा आमिर खान के साथ नजर आएंगे. लेकिन हाल ही में आए ट्रेलर से इन बातों पर ब्रेक लग गया था. साथ ही खुद दर्शील ने फिल्म का हिस्सा न बनने पर खुलकर बात की है.

सिताारे जमीन पर में कास्ट न होने पर दर्शील हुए निराश

विक्की लालवानी के साथ एक हालिया इंटरव्यू में दर्शील से पूछा गया कि क्या वह ‘सिताारे जमीन पर’ में कास्ट न होने के बाद निराश हुए थे, तो इसपर एक्टर ने जवाब में कहा, “बिल्कुल, आप इसके बारे में सोचते हैं. यह मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. बचपन में जो भी कोई हिस्सा रहता है, चाहे वह स्कूल हो, दोस्त हों, कॉलेज हो और ऐसा ही कुछ, यह फिल्म (तारे जमीन पर) थी. मुझे बहुत खुशी हुई कि ऐसा कुछ (सिताारे जमीन पर) आ रहा है.”

फिर आगे जब दर्शील से पूछा गया कि क्या उन्होंने आमिर खान से इस प्रोजेक्ट में शामिल होने की इच्छा जताई थी, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, “मैं बहुत शर्मीला हूं यार, सीधे सवाल मुझसे पूछना आता नहीं है.” बता दें कि पिछले साल आमिर और दर्शील एक एनर्जी ड्रिंक के विज्ञापन में साथ नजर आए थे, जिससे फैंस को उम्मीद थी कि दोनों बड़े पर्दे पर फिर साथ दिखेंगे. वहीं, आखिरी बार दर्शील सफारी अनंत महादेवन की ‘फुले’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ प्रतीक गांधी औ�� पत्रलेखा भी थीं.

सितारे जमीन पर के बारे में…

‘सितारे जमीन पर’ 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसमें आमिर खान 10 दिव्यांग बच्चों की एक बास्केटबॉल टीम के कोच के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख भी दिखेंगी.

यह भी पढ़े: BORDER 2 की शूटिंग में आई बड़ी रुकावट, लेकिन Sunny Deol ने डटकर किया सामना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >