Sitaare Zameen Par ने इन 13 फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, बनी छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Sitaare Zameen Par Box Office: आमिर खान और जेनेलिया देशमुख स्टारर सितारे जमीन पर को ओपनिंग डे पर दर्शकों से भरपूर प्यार मिला. इसके डबल डिजिट में कमाई कर साल 2025 में रिलीज हुई इन 15 फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

Sitaare Zameen Par Box Office: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सितारे जमीन पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. यही वजह है कि इसने डबल डिजिट में ओपनिंग दर्ज की. स्पोर्ट्स ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर 11.5 करोड़ रुपये कमाए. साथ ही इन 15 फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया.

इन फिल्मों के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई सितारे जमीन पर

सितारे जमीन पर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि आमिर के पिछले फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ने में ये नाकमयाब रही. इसके अलावा स्पोर्ट्स ड्रामा विक्की कौशल की छावा से भी आगे नहीं निकल पाई. यहां तक कि सिकंदर, रेड 2, स्काई फोर्स और हाउसफुल 5 जैसी मूवी के रिकॉर्ड को भी नहीं तोड़ पाई.

इन फिल्मों के रिकॉर्ड को सितारे जमीन पर ने तोड़ा

आमिर खान की सितारे जमीन पर ने जिन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. उनमें इमरजेंसी, बैड एस रविकुमार, लवयापा, फतेह, द भूतनी, देवा, फुले, भूल चूक माफ, जाट, केसरी चैप्टर 2, केसरी वीर, सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव, मेरे हसबैंड की बीवी, द डिप्लोमैट और कंपकंपी शामिल हैं.

सितारे जमीन पर के बारे में

साल 2007 की हिट फिल्म तारे जमीन पर का सीक्वल, सितारे जमीन पर, आरएस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित है. फिल्म में 10 अभिनेताओं का परिचय दिया गया है, जिसमें अरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल है. यह स्पैनिश फिल्म कैम्पियोन्स का रीमेक है.

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par: जावेद अख्तर ने आमिर खान की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- थियेटर्स से बाहर निकलने…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >