Sitaare Zameen Par Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ दिखाएगी धमाका? क्या टॉप 5 ओपनर फिल्मों में बनेगी जगह

Sitaare Zameen Par Box Office Day 1: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सोशल मीडिया पर बज दिख रहा है. फिल्म के प्रमोशन में एक्टर लगे हुए है. ट्रेलर देखकर दर्शक समझ गए हैं कि फिल्म की कहानी इमोशन से भरी हुई है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का क्या होल होगा, यहां जानें.

Sitaare Zameen Par Box Office: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ से एक लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं. फिल्म 20 जून 2025 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. एक्टर फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. इस इमोशनल ड्रामा में आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख और कई शानदार कलाकार नजर आएंगे. आर एस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित इस फिल्म पर नजर सबपर टिकी हुई है. बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कलेक्शन के बारे में बात करें तो क्या होगा फिल्म का हाल, यहां जानिए.

ओपनिंग डे पर कैसा रहेगा सितारे जमीन पर का कलेक्शन

‘सितारे जमीन पर’ का ओपनिंग डे का कलेक्शन पूरी तरह से आमिर खान के स्टार पावर पर टिका हुआ है. हालांकि आमिर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, तो ऐसे में उनका नाम फिल्म को आगे बढ़ने में कोई खास मदद नहीं कर पाएगी. उनकी आखिरी रिलीज फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी सिनेमाघरों में कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी. फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी और दर्शकों ने कहानी को नकार दिया था. दूसरी तरफ यह एक गैर-छुट्टियों वाली रिलीज है, जिसकी वजह से इसका फायदा भी मूवी को नहीं मिलेगा. ऐसे में इन वजहों को ध्यान में रखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डिजिट से शुरुआत कर सकता है. सिंगल डिजिट से अगर इसकी शुरुआत होती है तो ये आमिर की टॉप 5 ओपनर मूवी की लिस्ट में शामिल नहीं हो पाएगा.

जानें बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की टॉप 5 ओपनर फिल्में कौन सी थी?

  • ठग्स ऑफ हिंदोस्तान – 52.25 करोड़
  • धूम 3- 33.42 करोड़
  • दंगल – 29.19 करोड़
  • पीके – 26.63 करोड़
  • तलाश – 13.50 करोड़

यह भी पढ़ें– Karisma Kapoor Sunjay Kapur Last Photo: करिश्मा संग संजय कपूर की आखिरी फोटो वायरल, इस 1 शख्स के लिए साथ आए थे एक्स कपल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >