Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 15: आमिर खान की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, कमाई चौंकाने वाली

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 15: सितारे जमीन पर के साथ आमिर खान की बड़े पर्दे पर बहुप्रतीक्षित वापसी की. उनकी स्पोर्ट्स ड्रामा ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े और साल 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. आइये जानते हैं अब तक इसने कितनी कमाई की.

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 15: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर सितारे जमीन पर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली. यह ऑफिशियल तौर पर साल 2025 की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई. आइये जानते हैं 15वें दिन मूवी ने कितनी कमाई की.

सितारे जमीन पर ने कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो सितारे जमीन पर ने 15वें दिन 0.13 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 135.72 करोड़ हो गया. इसने स्काई फोर्स और सिकंदर जैसी कई हाई-प्रोफाइल रिलीज को पीछे छोड़ते हुए वार्षिक सूची में चौथा स्थान हासिल किया है.

सितारे जमीन पर ने किस दिन कितनी कमाई की

  • Sitaare Zameen Par Collection Day 1- 10.7 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 2- 21.7 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 3- 27.25 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 4- 8.88 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 5- 8.5 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 6- 7.25 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 7- 6.75 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 8- 6.65 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 9- 12.6 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 10- 14.5 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 11- 3.75 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 12- 3.75 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 13- 2.75 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 14- 2.69 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 15- 0.76 करोड़ रुपये

Sitaare Zameen Par Total Collection- 136.16 करोड़ रुपये

सितारे जमीन पर के बारे में

आरएस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित यह फिल्म आमिर की 2007 की हिट फिल्म तारे जमीन पर का सीक्वल है. फिल्म में आमिर एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका में हैं, जो शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सजा के तौर पर दिव्यांग बच्चों की एक टीम को प्रशिक्षित करता है. आमिर खान प्रोडक्शंस की ओर से समर्थित इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी मुख्य भूमिका में हैं. साथ ही 10 नए कलाकार भी हैं, जिनमें अरुश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha: शादी के 1 साल बाद मां बनने वाली हैं सोनाक्षी सिन्हा? बताया- इस वजह से उड़ती हैं प्रेग्नेंसी की अफवाहें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >