Sitaare Zameen Par Advance Booking: रिलीज से पहले ही करोड़ों में खेल गई आमिर खान की फिल्म, एडवांस बुकिंग ने मचाया तहलका

Sitaare Zameen Par Advance Booking: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपये की एडवांस बुकिंग कर डाली है. फिल्म की हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा टिकटें बिकीं. ऐसे में जानें पूरी रिपोर्ट.

Sitaare Zameen Par Advance Booking: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. सीबीएफसी (CBFC) की ओर से कुछ छोटे-मोटे बदलावों के बाद फिल्म को हरी झंडी मिल चुकी है और अब इसकी एडवांस बुकिंग जोरों पर है, ऐसे में फिल्म ने अबतक कितने करोड़ छापे हैं, आइए बता देते हैं.

पहले दिन की एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज से ठीक एक दिन पहले यानी पहले दिन की एडवांस बुकिंग में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है. देशभर में फिल्म के 6,132 शोज के लिए अब तक 39,667 टिकटें बेची जा चुकी हैं. यह आंकड़ा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में हुई प्री-सेल को दर्शाता है.

हिंदी में सबसे ज्यादा मांग

‘सितारे जमीन पर’ की एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा डिमांड हिंदी भाषा में देखी जा रही है. हिंदी वर्जन में 5,768 शोज़ के लिए 30,573 टिकटें बिकी हैं, जिससे अब तक 93.49 लाख रुपये की कमाई हो चुकी है. वहीं, तमिल में 88 शोज के लिए 983 टिकटों की बिक्री से 1.23 लाख रुपये, और तेलुगु में 276 शोज के लिए 8,111 टिकटों की बिक्री से 7.87 लाख रुपये की कमाई हुई है.

रिलीज से पहले मेकर्स हुए मालामाल

तीनों भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने अब तक 1.03 करोड़ रुपये की एडवांस कमाई की है. अगर ब्लॉक सीट्स की बात करें, तो यह आंकड़ा बढ़कर करीब 3.64 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि, पूरा दिन अभी बाकी है, इसलिए एडवांस बुकिंग में और उछाल आने की पूरी संभावना है.

यह भी पढ़े: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या गोकुलधाम वासी वाकई भूतिया बंगले में फंस गए हैं? कद्दू गिरा, काली बिल्ली और टूटा CCTV

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >