Sitaare Zameen Par: 122 करोड़ कैसे हुआ फिल्म का बजट, आमिर खान बोले- सहयोगियों ने इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए

Sitaare Zameen Par: सितारे जमीन पर ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी दुनिया में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली. ऐसे में अब महीनों बाद एक्टर ने स्पोर्ट्स ड्रामा का सटीक बजट बताया है.

Sitaare Zameen Par: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की. स्पोर्ट्स ड्रामा को लेकर अभिनेता ने खुलासा किया कि यह फिल्म किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म के बजाय यूट्यूब पर रिलीज होगी. उन्होंने स्ट्रीमिंग के लिए इसे किसी ओटीटी दिग्गज को बेचने के बजाय पे-पर-व्यू मॉडल चुना. उनके यूट्यूब चैनल पर इसे देखने के लिए 100 रुपये देने होंगे. अब, एक हालिया इंटरव्यू में, सुपरस्टार ने फिल्म के बजट का खुलासा किया और बताया कि कैसे उनके पार्टनर ने इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए थे, जिसके बाद अभिनेता ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ कोई भी डील करने से इनकार कर दिया था.

शुरुआत में इतना था सितारे जमीन पर का बजट

आमिर ने पॉडकास्ट, द टाउन विद मैथ्यू बेलोनी पर खुलासा किया कि फिल्म का शुरुआती बजट 11 मिलियन अमेरिकी डॉलर (96 करोड़ रुपये) था. हालांकि लागत में बड़ा बदलाव तब हुआ, जब उनके सहयोगियों ने इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए, क्योंकि उन्हें पता चला कि अभिनेता इसे किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं करेंगे.

इतना हो गया सितारे जमीन पर का बजट

उन्होंने आगे कहा, “सितारे जमीन पर की लागत लगभग 14 मिलियन अमेरिकी डॉलर (122 करोड़ रुपये) आई है. मान लीजिए 14 से 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर (122 करोड़ रुपये से 133 करोड़ रुपये) के बीच.” आरएस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित इस फिल्म में आमिर, जेनेलिया देशमुख के साथ दस नए कलाकार, अरुश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशी�� पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर जैसे कलाकारों की टोली है.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल ने 17 साल बाद शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये ऑनएयर रहेगा, लेकिन…

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: चारु की मौत के बाद कियारा से सीक्रेटली मिलेगा अभीर, गीतांजलि अभीरा को करेगी बर्बाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >