Sitaare Zameen Par: आमिर खान ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मूवी की आत्मा और दिल…

Sitaare Zameen Par: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं. इसमें 10 नए कलाकार बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत कर रहे हैं. मूवी ने चार दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने सिनेमाघरों में सरप्राइज विजिट की और दर्शकों को मूवी को सफल करने के लिए धन्यवाद दिया.

Sitaare Zameen Par: अभिनेता आमिर खान को हाल ही में अपनी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमाघरों में सरप्राइज विजिट करते दिखा गया. सोशल मीडिया पर अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दर्शक ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं.

सितारे जमीन पर के ब्लॉकबस्टर सक्सेस पर क्या बोले आमिर खान

दर्शकों को संबोधित करते हुए अभिनेता ने कहा, “आपने हमें जो प्यार दिया है, उसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद… हम वास्तव में इसकी सराहना करते हैं और काफी खुश भी हैं.” आमिर ने फिर अन्य सितारों के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने “अद्भुत काम किया है. वे फिल्म की आत्मा और दिल हैं.” नवोदित कलाकारों के कुछ अभिनेताओं ने भी दर्शकों से बात की. जाने से पहले आमिर ने फिल्म को मिले प्यार के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया.

सितारे जमीन पर में ये स्टार्स हैं मौजूद

सितारे जमीन पर में 10 नए कलाकारों ने अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है. इसमें अरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल है. आरएस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित इस फिल्म में आमिर और जेनेलिया डिसूजा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

सितारे जमीन पर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इस बीच, सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है. ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर की फिल्म ने रविवार को 26.45 करोड़ रुपये कमाए, जिससे भारत में इसकी कुल कमाई 57.35 करोड़ रुपये हो गई. शुक्रवार को 11.7 करोड़ रुपये से ओपनिंग करने वाली इस मूवी ने शनिवार को 20.2 करोड़ रुपये कमाकर लगभग 89 प्रतिशत की प्रभावशाली उछाल देखी. रविवार को भी यह गति जारी रही, हिंदी वर्शन ने 41.76 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की.

यह भी पढ़ें- Anupama New Entry: शो में हुई इस शख्स की नई एंट्री, अनु पर लगा ये संगीन आरोप, राही तोड़ेगी ये रिश्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >