Sitaare Zameen Par: आमिर खान ने ‘सितारे जमीन पर’ के यूट्यूब प्रदर्शन पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Sitaare Zameen Par: फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ आरएस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित फिल्म है. इसमें आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा भी मुख्य भूमिका में थीं. फिल्म ने रिलीज के बाद दर्शकों का ध्यान अपनी इमोशनल स्टोरी के जरिए खींचा था. अब मूवी यूट्यूब पर रिलीज हो चुकी है. यूट्यूब पर फिल्म कैसा प्रदर्शन कर रही, इसके बारे में आमिर ने बात की.

Sitaare Zameen Par: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. आमिर की स्पोर्ट्स ड्रामा में 10 नये स्टार्स नजर आए थे. इसके अलावा जेनेलिया डिसूजा ने अहम रोल निभाया था. मूवी की इमोशनल कहानी ने दर्शकों को इम्प्रेस किया था और मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. ये फिल्म किसी ओटीटी पर आमिर ने नहीं रिलीज किया था, बल्कि इसे यूट्यूब पर रिलीज किया था. एक्टर ने यूट्यूब पर फिल्म के प्रदर्शन को लेकर बात की.

यूट्यूब पर कैसा प्रदर्शन कर रही सितारे जमीन पर?

दरअसल, आमिर खान ने सितारे जमीन पर को यूट्यूब पर पे-पर-व्यू मॉडल पर रिलीज किया था, जिसमे यूजर्स को उनकी फिल्म यूट्यूब पर देखने के लिए 100 रुपये देने होंगे. आमिर ने पॉडकास्ट द टाउन विद मैथ्यू बेलोनी में यूट्यूब पर फिल्म के प्रदर्शन को लेकर कहा, ”ये अच्छा कर रहा है. यह यूट्यूब की अपेक्षा से कहीं अधिक अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. मुझे नंबर्स बताने की इजाजत नहीं है और इसलिए मैं अभी नबंर्स आपको नहीं बता सकता. मैं उम्मीद करता हूं कि मैं इससे पैसे कमा पाऊं. फिलहाल मैं और यूट्यूब इसे प्रमोट कर रहे हैं.”

‘सितारे जमीन पर’ इस फिल्म का है सीक्वल

‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान ने 10 नये चेहरों को लॉन्च किया था, जिसके नाम गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, अरुश दत्ता, नमन मिश्रा, सिमरन मंगेशकर और आशीष पेंडसे हैं. फिल्म साल 2007 में आई फिल्म तारे जमीन का सीक्वल है. ये फिल्म सुपरहिट हुई थी और इसकी कहानी दर्शकों ने काफी पसंद किया था. सितारे जमीन पर में आमिर ने एक बास्केटबॉल कोच का किरदार निभाया था. आरएस प्रसन्ना ने फिल्म का निर्देशन किया था. ये स्पैनिश स्पोर्ट्स-ड्रामा ‘कैंपियोन्स’ की हिंदी रीमेक है.

यह भी पढ़ें- Coolie Vs War 2 Box Office: राजनीकांत की ‘कुली’ ने वॉर 2 को दी करारी टक्कर, एडवांस बुकिंग में ही कमा डाले 16 करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >