Singham Again: इन तीन वजह से रोहित शेट्टी की मास-एक्शन फिल्म पड़ सकती है ‘भूल भुलैया 3’ पर भारी, डिटेल्स इनसाइड

Singham Again का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है. फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म दिवाली के मौके पर अनीस बज्मी की निर्देशित ‘भूल भुलैया 3’ से क्लैश के लिए तैयार है.

Singham Again: अजय देवगन की मास-एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ इस दिवाली कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ से क्लैश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अजय देवगन और कार्तिक आर्यन के फैंस भी अपने पसंदीदा फिल्मों के सीक्वल के लिए एक्साइटेड हैं. जहां एक तरफ भूल भुलैया 3 के मेकर्स ने पुरानी मंजुलिका यानी विद्या बालन को फिल्म में कास्ट कर एक तगड़ा दाव खेला है. तो वहीं, इस रेस में सिंघम अगेन के मेकर्स भी कुछ कम नहीं हैं. ऐसे में आइए बताते हैं कि किन तीन वजह से अजय देवगन की सिंघम अगेन भूल भुलैया पर भारी पड़ सकती है.

दिवाली का होगा फायदा

अजय देवगन स्टारर मास-एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं. रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी इंडस्ट्री में बेहतरीन निर्देशक- एक्टर की जोड़ी मानी जाती है. जब यह दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर आते हैं तब बॉक्सऑफिस पर तबाही मच ही जाति है. साथ ही जब इस जोड़ी में दिवाली का तड़का लगा है तब तो फिल्म का ब्लॉकबस्टर होना तय है.

Also Read: Tanu Weds Manu 3: फिल्म में ट्रिपल रोल करती नजर आएंगी कंगना, और भी बढ़ेगी कन्फ्यूजन

Also Read: Deepika Padukone: सिंघम के 100 करोड़ और, बन जाएंगी बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार

स्टाकास्ट का दिखेगा जलवा

अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे नजर आएंगे. वहीं, फिल्म में खतरनाक अवतार के विलेन के रूप में अर्जुन कपूर दिखेंगे. अब ऐसे में फिल्म को शानदार स्टार कास्ट का भी फायदा मिल सकता है.

मास-एक्शन का इंतजार

साल 2024 में अब तक हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का दबदबा देखने को मिला है. पहले मुंज्या और स्त्री 2 ने बॉक्सऑफिस के रिकॉर्ड्स तोड़े. जिसके बाद अब ऑडियंस कुछ अलग देखने के डिमांड कर रही है. ऐसे में अजय देवगन की मास-एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के लिए ये अच्छा मौका है. फिल्म में एक्टर्स जबरदस्त एक्टर अवतार के नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >