Singham Again: इस दिवाली होगा दो बड़ी फिल्मों का धमाका, रूह बाबा से भिड़ने को तैयार हैं सिंघम

Singham Again का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है. फिल्म के अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, और रणवीर सिंह जैसी कई बेहतरीन एक्टर्स नजर आएंगे. ये फिल्म दिवाली पर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से भिड़ने को पूरी तरह तैयार है.

Singham Again: रोहित शेट्टी, अजय देवगन और दिवाली की जोड़ी हमेशा सुपरहिट साबित हुई है. जब भी रोहित शेट्टी-अजय देवगन की फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हुई तब फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. ऐसे में एक बार फिर सिंघम फ्रेंचाइजी की फिल्म सिंघम अगेन दीवाली पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. लेकिन एक ट्विस्ट के साथ. इस बार दिवाली पर अजय देवगन की सिंघम अगेन ही नहीं बल्कि रूह बाबा बने कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 भी रिलीज होगी. यानी इस बार सिंघम का रूह बाबा से भिड़ना तय है.

दिवाली पर होगा दो बड़ी फ्रेंचाइजी की फिल्मों का धमाका

सिंघम अगेन के दिवाली में रिलीज होने की अनाउंसमेंट के बाद बीते दिनों कार्तिक आर्यन ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर कर दिवाली के भूल भुलैया 3 के आने पर ठप्पा लगा दिया है. ऐसे में इस बार दर्शकों के लिए अपने दो पसंदीदा फ्रेंचाइजी की फिल्मों को एक ही दिन देखना एक्साइटिंग और मुश्किल दोनों हो सकता है. एक तरफ जहां सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे. वहीं, दूसरी ओर भूल भुलैया 3 में विद्या बालन, कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी जैसे टैलेंटेड एक्टर्स दिखेंगे. हालांकि, इन दोनों फिल्मों का जॉनर एक दूसरे से बिलकुल अलग है.

Also Read: Bhool Bhulaiyaa 3: ‘दरवाजा खुलेगा…’, कार्तिक आर्यन की फिल्म का नया पोस्टर रिलीज, फैंस ने कहा- रूह बाबा इस बैक

Also Read: Bhool Bhulaiyaa 3 और Singham Again की क्लैश पर डायरेक्टर अनीस बज्मी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अजय देवगन से बात…

सिंघम अगेन वर्सेज भूल भुलैया 3

अजय देवगन की सिंघम एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है. वहीं, भूल भुलैया 3 एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है. इस बार दोनों ही फिल्मों के लिए फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. जहां एक तरफ भूल भुलैया 3 में दर्शक एक बार फिर मांजूलिका का प्रकोप देख सकेंगे. वहीं, दूसरी ओर लंबे समय बाद सिंघम अगेन के जरिए अक्षय कुमार एक्शन अवतार में नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >