Singham Again: ‘लेडी सिंघम’ बनकर दीपिका पादुकोण ने दिखाया दम, रोहित शेट्टी बोले- रील में भी और रियल में…

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन से दीपिका पादुकोण का लुक रिवील हो गया है, जिसमें वो काफी जबरदस्त दिख रही है. उनका ये अंदाज और लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Singham Again: रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन इस साल के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण हैं. इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है. एक ओर फैंस अर्जुन कपूर को विलेन के रोल में देखने के लिए बेताब है, तो दूसरी तरफ दीपिका को एक पुलिसकर्मी के किरदार में देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच रोहित ने एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक शेयर किया है.


दीपिका पादुकोण इस लुक में दिखीं बेहद जबरदस्त
रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण का ऐसा लुक शेयर किया है, जिसे देखकर उनके फैंस खुश हो जाएंगे. फोटो में दीपिका खाकी वर्दी पहने, सनग्लास लगाए और सिंघम फिल्म का आइकॉनिक पोज किए हुए है. वो पुलिस वाले लुक में बेहद जबरदस्त लग रही है. इसके कैप्शन में रोहित ने लिखा, “मेरी हीरो. रील में भी और रियल में भी लेडी सिंघम!!! साथ ही उन्होंने दीपिका पादुकोण को टैग भी किया है.” उनका ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.


सिंघम अगेन में दीपिका निभाएंगी शक्ति शेट्टी का रोल
सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण आईपीएस शक्ति शेट्टी का रोल निभा रही हैं. पिछले साल अक्टूबर में मेकर्स ने शक्ति शेट्टी के रूप में दीपिका का पहला लुक फैंस संग शेयर किया था. तसवीर में वो अपने पुलिस वाले लुक में रिवॉल्वर लहराते हुए दिखी थी. वहीं, पर्सनल लाइफ की बात करें तो दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. इस बारे में खुद कपल ने इंस्टाग्राम पर बताया था. कहा जा रहा है कि बच्चे का जन्म सितंबर 2024 में होगा. कपल पांच साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं.

Singham Again: अजय देवगन की सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण मचाएंगी तहलका, शक्ति शेट्टी बनकर लड़ेंगी दुश्मनों से

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >